फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women killed in car accident at kandaghat, two injured.

शिमला-कालका हाइवे पर कार हादसे में महिला की मौत, दो घायल

Thu, 30 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन) Updated Thu, 30 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Women killed in car accident at kandaghat, two injured.
हादसे में खाई मे गिरी ऑल्टो कार - फोटो : अमर उजाला

शिमला-कालका मार्ग पर कंडाघाट के पडोथा गांव के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। कार में सवार एक महिला की मौत हो गई है। दो गंभीर रूप से जख्मी हैं। परिवार शिमला के समरहिल का रहने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आल्टो कार एचपी-62, 1133 कंडाघाट के समीप पड़ोथा में दोपहर करीब 1 बजे करीब 150 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन


पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंच कर काफी मशकत के बाद शव और घायलों को खाई से निकाला।

महिला ने मौके पर ही तोड़ा दम

Women killed in car accident at kandaghat, two injured.

इस हादसे में 65 वर्षीय वीना की मौके पर ही मौत हो गई। 40 वर्षीय रवि और 42 वर्षीय मीनाक्षी को 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। कार रवि चला रहा था। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया है।

108 की ओर से ईएमटी निशा और पायलट रणवीर ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल तथा फिर आईजीएमसी शिमला पहुंचाया। एसपी अंजुम आरा ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed