फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Women gave the message to stay away from drugs

Shimla News: महिलाओं ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Mon, 09 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women gave the message to stay away from drugs
जुन्गा (शिमला)। मशोबरा विकास खंड के गांव धाली बागड़ा में मातृ शक्ति ग्राम संगठन की महिलाओं ने महिला दिवस पर कई कार्यक्रम पेश किए और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। महिलाओं ने पहाड़ी गीतों पर नृत्य कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में पीरन पंचायत की पूर्व प्रधान किरण शर्मा और महिला मंडल धाली बागड़ की प्रधान प्रोमिला ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। किरण शर्मा ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में कोई कमी नहीं आई है जो चिंता का विषय है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। आंगनबाड़ी सहायिका पूनम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ रही हैं। इस मौके पर महिलाओं ने नशा मुक्ति पर एक नाटिका भी प्रस्तुत की। मातृ शक्ति ग्राम संगठन की अंजना देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संगठन की अन्य महिलाओें में सुनीता ठाकुर, सरिता, आशा, कविता, प्रिया अंजलि, पुष्पा, पूनम और रितिका सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article