{"_id":"6a17057747d2cc1574065a59","slug":"women-battling-drug-addiction-will-get-counselling-facility-on-one-call-shimla-news-c-19-sml1002-728532-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नशे की लत से जूझ रही महिलाओं को एक कॉल पर मिलेगी परामर्श सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नशे की लत से जूझ रही महिलाओं को एक कॉल पर मिलेगी परामर्श सुविधा
विज्ञापन
मशोबरा में महिलाओं के लिए बन रहा है जिले का पहला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, पुलिस विभाग करेगा संचालन
हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करने पर मिलेगी मदद
मनोरोग विशेषज्ञों की देखरेख में होगा सभी का उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले के मशोबरा में बन रहे पहले नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में एक कॉल पर पीड़ित महिलाओं और उनके अभिभावकों को परामर्श की सुविधा मिलेगी। केंद्र में मनोरोग विशेषज्ञों की देखरेख में पीड़ितों का उपचार किया जाएगा। यह केंद्र पुलिस विभाग द्वारा संचालित होगा। इसमें खासतौर पर चिट्टा/हेरोइन और अन्य सिंथेटिक ड्रग्स की लत से ग्रस्त महिलाओं के पुनर्वास पर काम किया जाएगा।
प्रदेश सरकार के निर्देशों के बाद पुलिस विभाग ने इस केंद्र के संचालन की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से भूमि संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और भवन में सुविधाएं विकसित करने का कार्य जारी है। पुलिस विभाग के मुताबिक जून में इस केंद्र का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के लिए निजी और सरकारी क्षेत्र में इस तरह की सुविधा की कमी के कारण अभिभावकों को उपचार और पुनर्वास के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पुलिस विभाग के मुताबिक हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके भी अभिभावक और पीड़ित महिलाएं परामर्श एवं पुनर्वास के लिए सहायता प्राप्त कर सकेंगी। केंद्र के संचालन में पुलिस विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों की भी मदद ली जाएगी।
महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आश्वस्त किया है कि केंद्र में महिलाओं के लिए सुरक्षित, गोपनीय और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। यहां विशेषज्ञ पीड़ितों और उनके अभिभावकों को डिटॉक्स, काउंसलिंग, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और पारिवारिक पुनर्वास के बारे में जागरूक करेंगे, जिससे परिवारों को इस स्थिति से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा और इससे संबंधित सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।