फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman Taken gold loan by plating gold on iron wire in nahan himachal

लोहे के तार पर सोने की परत चढ़ा कर ले लिया गोल्ड लोन, बैंक को लगाया लाखों का चूना

Thu, 27 Dec 2018 07:52 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 27 Dec 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
woman Taken gold loan by plating gold on iron wire in nahan himachal

लोहे से बने नकली आभूषणों पर सोने की मोटी परत चढ़ाने के बाद तीन ग्राहकों ने एक निजी बैंक को लाखों का चूना लगा दिया। ग्राहकों ने इसकी एवज में बैंक से करीब साढ़े 17 लाख का ऋण लिया।

विज्ञापन


मामला उजागर होने के बाद बैंक प्रबंधन ने तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। मामला शहर के एक निजी बैंक से जुड़ा है। शातिरों ने लोहे के तार से बने नकली आभूषणों पर करीब साढ़े 17 लाख रुपये का ऋण ले लिया।
विज्ञापन


सवाल उठ रहा है कि ग्राहकों को गोल्ड लोन देने से पहले बैंक ने सोने की जांच क्यों नहीं की। लोन देने से पहले बाकायदा बैंक की कमेटी इसकी जांच करती है। कमेटी में एक्सपर्ट शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में तीन शातिरों के नाम सामने आ रहे हैं। बैंक प्रबंधक ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि तीन लोगों ने बैंक को गोल्ड (ज्वेलरी) देकर करीब साढ़े 17 लाख का ऋण लिया है। इनमें एक व्यक्ति ने सोने के आभूषण बैंक में देकर 5,86,904 रुपये और 4,69,133 रुपये का ऋण दो बार लिया।

बैंक को ऐसे चला ठगी का पता

woman Taken gold loan by plating gold on iron wire in nahan himachal

एक महिला ने 3,52,584 रुपये का ऋण लिया। एक अन्य महिला ने 3,36,955 रुपये का लोन लिया था। सूत्रों की मानें तो सोने के गहनों पर हॉलमार्क की मुहर भी लगी थी।

जांच के बाद ही बैंक ने सोने के नाम पर लोन जारी किया, लेकिन बैंक के ऑडिट के दौरान सोना नकली पाया गया। बताया जा रहा है कि नकली आभूषणों पर सोने की मोटी परत चढ़ाई गई थी।

ऑडिट के दौरान बैंक की ओर से एक इंटरनल कमेटी बैठाई गई। इसमें एक्सपर्ट ने आभूषणों को नकली करार दिया। इसके बाद बैंक प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बैंक प्रबंधक ने सदर पुलिस थाना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

उधर, डीएसपी बबिता राणा ने बताया कि विकास गौतम ने 5,86,904 और 4,69,133 रुपये का ऋण दो बार लिया गया।  काजल चौधरी ने 3,52,584 रुपये और सुल्ताना ने 3,36,955 रुपये का बैंक से गोल्ड लोन लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed