फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Title clash between Portmore and Bhattakufer schools today.Search for this on Google

Shimla News: पोर्टमोर और भट्ठाकुफर स्कूलों के बीच आज होगी खिताबी जंग

Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Title clash between Portmore and Bhattakufer schools today.Search for this on Google
बैडमिंटन चैंपियन का होगा फैसला, कबड्डी और वॉलीबाल के खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 13 स्कूलों की 300 छात्राएं ले रहीं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के भट्ठाकुफर स्कूल में चल रही अंडर-19 छात्रा जोनल खेलकूद प्रतियोगिता की बैडमिंटन स्पर्धा में पोर्टमोर और भट्ठाकुफर स्कूल के बीच खिताबी जंग होगी।
वहीं कबड्डी और वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले जाएंगे। प्रतियोगिता में शिमला जोन के 13 स्कूलों की करीब 300 छात्राएं भाग ले रही हैं। आयोजकों के अनुसार बुधवार को प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल और सांस्कृतिक स्पर्धाएं हुईं। बैडमिंटन स्पर्धा अंतिम दौर में पहुंच गई है। इसमें पोर्टमोर और भट्ठाकुफर स्कूल के बीच खिताबी मुकाबला होगा। कबड्डी में पोर्टमोर स्कूल सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर चुका है। दूसरा सेमीफाइनल छोटा शिमला और भट्ठाकुफर स्कूल के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा खो-खो और सांस्कृतिक स्पर्धाओं के मुकाबले भी होंगे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में शिमला जोन के 13 स्कूलों की करीब 300 छात्राएं भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चमियाना पंचायत की प्रधान लीला वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता कोऑर्डिनेटर ने बताया कि मुख्य अतिथि और उनके सहयोगियों ने प्रतियोगिता के लिए 31 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। उन्होंने सहयोग के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता चार सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article