फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman scorched in fire allegation on husband that Sets Wife On Fire

रसोई में झुलसी महिला, सास-पति पर आग लगाने का आरोप

Sun, 02 May 2021 07:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 May 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Woman scorched in fire allegation on husband that Sets Wife On Fire
सांकेतिक तस्वीर

ऊना के गांव खरियाली भंजाल में रविवार सुबह 34 वर्षीय विवाहिता बुरी तरह से झुलस गई। आरोप है कि सास और पति ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई है। गंभीर रूप से घायल महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस में बयान दर्ज करवाया है कि रविवार सुबह लगभग नौ बजे किसी बात पर ससुरालियों से विवाद हो गया है। घटना के वक्त महिला रसोईघर में थी और इसी दौरान उसकी सास और पति ने मिट्टी तेल छिड़क दिया और पति ने माचिस से आग लगा दी। इसके बाद उसे मालूम नहीं चला कि कुंडी किसने खोली।
विज्ञापन


कुंडी खोलने के बाद महिला ने इस बारे फोन पर अपनी मां को सूचना दी। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। ऊना से महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि की है। महिला के बयान दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed