{"_id":"580cce164f1c1bcd75bc1b10","slug":"woman-police-volunteers-in-panchayats-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर पंचायत में तैनात होगी महिला पुलिस वॉलंटियर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर पंचायत में तैनात होगी महिला पुलिस वॉलंटियर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पीड़ित महिलाओं और पुलिस के बीच संपर्क स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार हर पंचायत में एक महिला पुलिस वॉलंटियर तैनात करेगी। यह वॉलंटियर गांवों में महिलाओं को कानूनी रूप से जागरूक करने के अलावा उनकी समस्याओं को विभाग और जिला प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगी।
विज्ञापन
देशभर में ग्रामीण अंचल की महिलाओं को सरकारी महकमों खासकर पुलिस से सहयोग न मिलने की शिकायतों के बाद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की सिफारिश पर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों की सरकारों से इसे लागू करने की सिफारिश की है। अब हिमाचल सरकार ने महिला वॉलंटियर्स की तैनाती की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी करेंगे वॉलंटियरों की तैनाती
महिला वॉलंटियरों की तैनाती की जिम्मेदारी एसपी की होगी। सभी वॉलंटियर अपने क्षेत्र के सर्किल इंस्पेक्टर को रिपोर्ट करेंगी। इसके लिए गांव की किसी भी महिला का चयन किया जा सकता है। वॉलंटियर की नियुक्ति के लिए सिर्फ उसका महिला अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। उसे फोन के अलावा प्रतिमाह भत्ते के रूप में 500 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
भत्ता बढ़ाने पर विचार करने का आग्रह
पुलिस मुख्यालय के एआईजी व प्रवक्ता गुरुदेव शर्मा ने बताया कि भत्ता बढ़ाने के लिए विचार करने पर आग्रह गृह मंत्रालय से किया गया है। हिमाचल जैसे राज्य की कैपिटा इनकम एक लाख से ज्यादा है, ऐसे प्रदेशों में महज पांच सौ रुपये में वॉलंटियर मिलना मुश्किल है। फिलहाल उनके जवाब का इंतजार है, केंद्र से नए निर्देश आने के बाद स्कीम पर काम शुरू हो जाएगा।