फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman jumping from lantern to avoid monkey attack, leg fractured

Shimla News: बंदरों के हमले से बचने के लिए लेंटर से कूदी महिला, पैर फ्रैक्चर

Fri, 25 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woman jumping from lantern to avoid monkey attack, leg fractured
शहर के कसुम्पटी वार्ड की घटना, दोपहर के समय बंदरों ने किया हमला
विज्ञापन

स्कूली छात्रा को भी बंदरों ने काटा, मौके पर बुलाई वन विभाग की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में लावारिस कुत्तों और बंदरों का उत्पात जारी है। शहर के कसुम्पटी वार्ड की जीवणू कॉलोनी में बंदरों ने शुक्रवार दोपहर के समय घर के लेंटर पर कपड़े सूखा रही एक महिला पर हमला कर दिया।
बंदरों को अपनी ओर आता देख महिला ने एक मंजिला मकान के लेंटर से सामने खाली पड़ी जमीन पर छलांग लगा दी। इससे महिला बंदरों के हमले से तो बच गई लेकिन पैर में फ्रैक्चर हो गया। बाद में स्थानीय अस्पताल में जाकर उपचार करवाना पड़ा। स्थानीय पार्षद रचना शर्मा ने बताया कि जीवणू कॉलोनी में 32 वर्षीय नीरू मस्ता पर अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। इसी वार्ड के परिमहल में शाम के समय बंदरों ने एक स्कूली छात्रा को भी लहूलुहान कर दिया। पार्षद ने तुरंत वन विभाग से इसकी शिकायत की। उन्होंने कहा कि बंदरों के आतंक के कारण कसुम्पटी की रिहायशी कॉलोनियों में लोग परेशान हैं। बीते कुछ दिन से लगातार बंदर उग्र होकर हमले कर रहे हैं। पार्षद ने विभाग की टीम को शुक्रवार शाम को मौके पर बुलाया और यहां बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की। पार्षद ने कहा कि वन विभाग को अब बंदरों की नसबंदी के लिए पैसा नहीं मिल रहा है। ऐसे में अब नगर निगम के साथ मिलकर इस बारे में कदम उठाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन



बंदर के हमले से युवक को आई गंभीर चोटें
शहर के अपर ढली वार्ड में वीरवार शाम बंदरों के हमले से घायल हुए युवक अंशुल के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। इसका आईजीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पार्षद कमलेश मेहता ने शुक्रवार को युवक के पिता से बात की। पिता ने बताया कि बेटे के सिर पर चोटें हैं। राहत यह है कि वह खतरे से बाहर है और उसका उपचार चल रहा है। शहर में पिछले दो महीने से लगातार कुत्तों और बंदरों के हमले बढ़े हैं। इससे शहरवासी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article