{"_id":"57e7f5e84f1c1bf60a573dc6","slug":"woman-jump-into-ravi-river-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को सैर करवाने भेज खुद पुल से नदी में कूदी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को सैर करवाने भेज खुद पुल से नदी में कूदी महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा में रावी नदी पर बने परेल पुल से रविवार की सुबह पांच बजे एक महिला ने नदी में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार चंबा-पठानकोट मार्ग पर रावी नदी पर बने परेल पुल के समीप स्थित भुगनपुरा गांव की महिला अनीता (33) पत्नी कैलाश चंद के साथ रोज की तरह सुबह की सैर पर गई हुई थी। महिला का घर रावी नदी से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
रविवार की सुबह भी सब कुछ सामान्य लग रहा था। अचानक जब यह दंपति परेल पुल पर पहुंचा तो अनीता ने अपने पति कैलाश को बताया कि वह आगे तक टहल कर आए। वह कुछ देर तक पुल पर ही बैठी रहेगी।
विज्ञापन
इतने में जब अनीता का पति वापस लौट कर आया तो उसने देखा कि पुल पर केवल उसकी पत्नी अनीता का दुप्पटा और चप्पल रखे हुए हैं जबकि अनीता मौजूद नहीं है। अनहोनी का संकेत समझने में कैलाश को जरा सी भी देरी नहीं लगी।
विज्ञापन
कैलाश ने अपने घरवालों को इसकी सूचना दी कि जहन में चल रहे विचारों के चलते वह पुल पर बेसुध होकर गिर पड़ा। इतने में उसके परिजन भी मौके पर आ पहुंचे। जिन्होंने कैलाश के होश संभाले और अनीता की खोज में जुट गए।
बहरहाल सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। जिसके बाद चले संयुक्त खोज अभियान में अनीता का शव शालीमार जलाशय में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने भादंसं की धारा 174 के तहत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया।