मनाली के होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट, मैनेजर समेत तीन युवतियां गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड मनाली के एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने रात को होटल में छापा मारकर तीन लड़कियों को पकड़ा है। एक लड़की पश्चिमी बंगाल की है तो दो उत्तराखंड की। ये तीनों नौकरी की तलाश में मनाली आई थीं। पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में दलाली करने वाले एक शख्स और होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है।
खास बात यह है कि होटल मैनेजर भी महिला है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक उन्हें एक मुखबीर से सूचना मिली थी कि ओल्ड मनाली में एक होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं।
मनाली में इस साल पहले भी पकड़ा गया था रैकेट
लिहाजा, मनाली के थाना प्रभारी केडी शर्मा की अगुवाई में एक टीम ने सर्च वारंट लेकर होटल पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को तीन लड़कियों समेत होटल मैनेजर और एक अन्य शख्स मिला, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ मनाली केडी शर्मा का
कहना है कि मनाली के होटलों में देह व्यापार का यह साल में दूसरा और दो साल के अंदर चौथा केस है। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दो दलालों को रिमांड पर और तीनों लड़कियों को सामाजिक संस्था के पास रखने के आदेश दिए गए हैं।