फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman health worker did covid vaccination of teenagers by walking six kilometers in the snow in mandi himachal, Union Health Minister shared the video

जज्बा: बर्फ में छह किमी पैदल चलकर किशोरों को लगाई वैक्सीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा- गर्व है मुझे हमारी हेल्थ आर्मी पर

Thu, 03 Feb 2022 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Feb 2022 07:52 PM IST
सार

 डब्लूएचओ गर्ल गीता वर्मा के बाद अब देवदासी ने बर्फबारी में छह किलोमीटर पैदल चलकर नारायणगढ़ स्कूल में 42 विद्यार्थियों के लिए कोरोना वैक्सीन पहुंचाई और लगाई भी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। 

विज्ञापन
Woman health worker did covid vaccination of teenagers by walking six kilometers in the snow in mandi himachal, Union Health Minister shared the video
स्वास्थ्य कर्मी ने बर्फ में छह किलोमीटर पैदल चलकर किया कोविड टीकाकरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की सराज घाटी की एक और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का उत्कृष्ट सेवा के लिए देश में डंका बजा है। डब्लूएचओ गर्ल गीता वर्मा के बाद अब देवदासी ने बर्फबारी में छह किलोमीटर पैदल चलकर नारायणगढ़ स्कूल में 42 विद्यार्थियों के लिए कोरोना वैक्सीन पहुंचाई और लगाई भी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा - साहस की पराकाष्ठा उम्मीद की किरण है। देश की हेल्थ आर्मी देश का अभिमान है। छह किलोमीटर पैदल चलकर बच्चों के टीकाकरण के लिए जातीं स्वास्थ्य कर्मी। गर्व है मुझे हमारी हेल्थ आर्मी पर। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस वीडियो को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है और स्वास्थ्य कार्यकर्ता का हौसला बढ़ाया है। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि देवदासी ने अपना वीडियो बतौर सूचना देने के लिए जैसे ही डाला तो उच्च अधिकारियों ने इसे आगे भेज दिया। देवदासी बालीचौकी तहसील के झमाच गांव से हैं और डिडर उप स्वास्थ्य केंद्र में बतौर स्वास्थ्य कार्यकर्ता सेवाएं दे रही हैं। देवदासी के पति अध्यापक हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता गीता वर्मा ने सराजघाटी के शंकरदेहरा में बाइक पर टेढ़े-मेढ़े रास्तों पर चलकर कोरोना वैक्सीन पहुंचाई थी, जिसके बाद वह डब्लूएचओ कैलेंडर गर्ल बन गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed