फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman gave birth to three infant girls in private hospital una

पीजीआई रेफर महिला का निजी अस्पताल में प्रसव, जन्मीं तीन बेटियां

Mon, 15 Jul 2019 11:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jul 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
woman gave birth to three infant girls in private hospital una
- फोटो : अमर उजाला

कुटलैहड़ हलके के बरेड़ा गांव की परमजीत कौर ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया है। परमजीत बरेड़ा गांव की निवासी हैं। उनके पति करनैल सेना में सेवारत हैं। जच्चा व बच्चा स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


सोमवार सुबह 4:30 बजे के करीब इमरजेंसी के दौरान परमजीत कौर को लेकर परिजन एक निजी अस्पताल ऊना में पहुंचे। डिलीवरी के लिए परमजीत कौर को पीजीआई के लिए रेफर किया गया था, लेकिन परमजीत को प्रसव पीड़ा हो रही थी जिससे जोखिम को देखते हुए परिजन उसे निजी अस्पताल ले आए।
विज्ञापन


यहां डॉक्टर ने महिला की हालत को देखते हुए मेडिकल टीम के साथ प्रसव कराया। महिला ने तीनों स्वस्थ बच्चियों को जन्म दिया। डॉ. हरजिंदर ने बताया कि जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ हैं। अस्पताल स्टाफ व परिजनों ने साथ मिलकर तीनों बेटियों के जन्म की खुशी भी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों के जन्म पर होगा पौधरोपण
अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हरजिंदर व अस्पताल प्रबंधक मोनिका सिंह ने कहा कि एक साथ तीन बेटियों के जन्म के उपलक्ष्य पर अस्पताल परिसर में 16 जुलाई को पौधरोपण किया जाएगा। सेव गर्ल चाइल्ड अभियान के तहत पौधरोपण से आम जनता को संदेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed