{"_id":"6ee4f6404ab01b6f32986699491590a7","slug":"woman-dies-of-scrub-typhus-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रब टायफस से छोटा शिमला की महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रब टायफस से छोटा शिमला की महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी अस्पताल में स्क्रब टायफस से एक महिला की मौत हो गई। महिला छोटा शिमला की रहने वाली है। महिला मरीज की उम्र 40 साल के करीब बताई जा रही है। इन्हें अस्पताल में 19 जुलाई को दाखिल करवाया था। 21 जुलाई को महिला की मौत हो गई। बुधवार को महिला मरीज की रिपोर्ट चिकित्सकों ने प्रबंधन को सौंपी।
विज्ञापन
इसमें मौत की वजह स्क्रब टायफस बताई गई है। इस साल स्क्रब टायफस से यह दूसरी मौत है। इससे पहले जून के पहले हफ्ते में सिरमौर से आए एक मरीज की मौत हो गई थी। अब तक आईजीएमसी में 70 मरीज स्क्रब टायफस के आ चुके हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में लगातार स्क्रब टायफस के मामले बढ़ रहे हैं। हर तीसरे दिन अस्पताल में इसके टेस्ट किए जा रहे हैं। आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि छोटा शिमला की रहने वाली एक महिला मरीज की मौत स्क्रब टायफस से हुई है। इस साल अब तक दो मौतें हो चुकी हैं। स्क्रब टायफस की मरीजों संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रबंधन के इंतजाम पुख्ता है।
विज्ञापन
स्क्रब टायफस के लक्षण
तेज बुखार 104 से 105 तक जा सकता है
जोड़ों में दर्द और कंपकंपी के साथ बुखार
शरीर में ऐंठन, अकड़न या शरीर टूटा हुआ लगना
अधिक संक्रमण में गर्दन, बाजू के नीचे, कूल्हों के ऊपर गिल्टी होना
बचाव के लिए यह करें
शरीर की सफाई का ध्यान रखें
घर और आसपास के वातावरण को साफ रखें
घर के चारों ओर घास, खरपतवार नहीं उगने दें
घर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें
ऐसे होता है स्क्रब टाइफस- यह रोग एक जीवाणु (रिकेटशिया) से संक्रमित पिस्सू (माइट) के काटने से फैलता है। खेतों, झाड़ियों और घास में रहने वाले चूहे इस बीमारी का प्रमुख कारण हैं। यह जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है और स्क्रब टाइफस बुखार पैदा करता है।