{"_id":"65c8a615630ab862b7049de9","slug":"woman-dies-due-to-paraglider-crash-in-dobhi-paragliding-site-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: सेफ्टी बेल्ट खुलने से पैराग्लाइडर से लैंटर पर गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: सेफ्टी बेल्ट खुलने से पैराग्लाइडर से लैंटर पर गिरी महिला, मौत
Sun, 11 Feb 2024 08:45 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, डोभी
अमर उजाला नेटवर्क, डोभी
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 11 Feb 2024 08:45 PM IST
सार
पर्यटन नगरी मनाली के समीप डोभी पैराग्लाइडिंग साइट में पैराग्लाइडर की सेफ्टी बेल्ट खुलने से एक महिला पर्यटक लैंटर पर जा गिरी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के समीप डोभी पैराग्लाइडिंग साइट में पैराग्लाइडर की सेफ्टी बेल्ट खुलने से एक महिला पर्यटक लैंटर पर जा गिरी और उसकी मौत हो गई। तेलंगाना की इस 26 वर्षीय महिला ने पैराग्लाइडर पायलट के साथ फ्लाइन से डोभी के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन लैंडिंग से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गई। मामले में अब न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस भी छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार तेलंगाना की रहने वाली नव्या पत्नी पी साई मोहन, हाउस नंबर 173, शिल्पा बी रूंडवना कॉलोनी, जाहिराबाद जिला संगारीडी अपने पति के साथ कुल्लू-मनाली घूमने आई थी। उनके साथ तीन-चार लोग और भी शामिल थे।
विज्ञापन
नव्या पति के साथ चंडीगढ़ में एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती थी। रविवार को वह पैराग्लाइडिंग के लिए डोभी साइट पर पहुंचे तो टेक ऑफ स्पॉट फ्लाइन से दोपहर बाद करीब पौने दो बजे महिला ने उड़ान भरी। इसके बाद डोभी में सेफ्टी बेल्ट खुलने से नव्या लैंटर पर जा गिरीं। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, पैराग्लाइडर पायलट सुरक्षित है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पैराग्लाइडर पायलट के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
आगामी आदेशों तक डोभी साइट में पैराग्लाइडिंग पर रोक
पैराग्लाइडर पायलट लाइसेंसधारक और पंजीकृत है। पैराग्लाइडिंग के दौरान इस्तेमाल सामान विभाग की ओर से अनुमोदित है। हादसा सेफ्टी बेल्ट खुलने के कारण हुआ है। मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। डोभी साइट पर आगामी आदेशों तक पैराग्लाइडिंग की गतिविधियों पर रोक रहेगी। -सुनयना शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन