फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   woman died in PGI chandigarh refer from una civil hospital haroli

इलाज में कोताही का आरोप: स्वास्थ्य जांच शिविर में महिला की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई में मौत

Thu, 14 Apr 2022 07:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Apr 2022 07:24 PM IST
सार

संदीप का कहना है कि टीका लगने के बाद उनकी मां की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर डॉक्टरों की टीम ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन वीरवार सुबह पौने सात बजे पीजीआई में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
woman died in PGI chandigarh refer from una civil hospital haroli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

सिविल अस्पताल हरोली में स्वास्थ्य जांच शिविर में ऑपरेशन करवाने पहुंची एक महिला मरीज की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वीरवार सुबह उसकी पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने मामले की जांच डॉक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी को सौंपी है।

विज्ञापन


मृतका के बेटे संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें किसी जानकार पता चला था कि हरोली अस्पताल में चल रहे शिविर में लोगों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। उन्होंने अपनी मां जोगिंदर कौर (60) के पित्त की पथरी का इलाज करवाने के लिए शिविर में संपर्क किया। बुधवार शाम सात बजे ऑपरेशन का समय दिया गया। जब वह ऑपरेशन करवाने शिविर में पहुंचे तो जोगिंदर कौर को ऑपरेशन से पहले सुन करने का टीका लगाया गया।
विज्ञापन


संदीप का कहना है कि टीका लगने के बाद उनकी मां की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर डॉक्टरों की टीम ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन वीरवार सुबह पौने सात बजे पीजीआई में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि हरोली में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिस कारण महिला की मृत्यु हो गई। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। बता दें कि हरोली अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग और दिल्ली के आकाश अस्पताल की ओर से 13 से 16 अप्रैल तक स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के अनुसार होगी कार्रवाई: सीएमओ
सीएमओ मंजू बहल ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। डॉक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी इसकी जांच करेगी। जांच कमेटी इसकी रिपोर्ट उन्हें सौंपेगी। रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जल्द महिला की मौत के कारणों को सामने लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed