फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   woman dead body was found in the forest; her hands were tied with a rope, and a scarf was wrapped around neck

Himachal: जंगल में मिला महिला का शव, रस्सी से बंधे थे हाथ; गले में लिपटा हुआ था दुपट्टा, हत्या का केस दर्ज

Thu, 18 Dec 2025 10:56 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Dec 2025 10:56 AM IST
सार

पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि जब वह गुफा पार्किंग से दडोह की ओर जाने वाले रास्ते के समीप जंगल की तरफ गया, तो उसने झाड़ियों में एक महिला को औंधे मुंह गिरे हुए देखा।

विज्ञापन
woman dead body was found in the forest; her hands were tied with a rope, and a scarf was wrapped around neck
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री नयना देवी जी क्षेत्र के समीप दडोह के जंगल में अज्ञात महिला का शव मिला है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी प्रवासी व्यक्ति ने दी। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि जब वह गुफा पार्किंग से दडोह की ओर जाने वाले रास्ते के समीप जंगल की तरफ गया, तो उसने झाड़ियों में एक महिला को औंधे मुंह गिरे हुए देखा। दोनों हाथ पीठ के पीछे रस्सी से बंधे हुए थे। गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। 

विज्ञापन

चेहरे और नाक से खून बह रहा था
चेहरे और नाक से खून बह रहा था। इन हालातों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने महिला की गला घोंटकर हत्या की और साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को जंगल में फेंक दिया। एसपी संदीप धवल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पोस्टमार्टम एम्स अस्पताल बिलासपुर में करवाया गया। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान करने की कोशिश कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed