फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   woman dead body found in Manali police lodges FIR

मनाली: मनाली में महिला की हत्या, पत्थरों के नीचे स्लीपिंग बैग में मिला शव

Thu, 07 Apr 2022 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Apr 2022 11:41 AM IST
सार

महिला को स्लीपिंग बैग में डालकर रस्सियों से बांधा गया था। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। 

विज्ञापन
woman dead body found in Manali police lodges FIR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव गड्ढे में पत्थरों के नीचे दबाया गया था। गल-सड़ चुके शव की वजह से अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


पहनावे के आधार पर पुलिस मृत महिला को प्रवासी मान रही है। कमरा छोड़ने वाले किरायदारों का पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। 
विज्ञापन


महिला को स्लीपिंग बैग में डालकर रस्सियों से बांधा गया था। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। जानकारी के अनुसार चचोगा गांव के अमित ने पुलिस को सूचित किया। अमित ने पुलिस को बताया कि वह अपने मकान के साथ से गुजरने वाली पगडंडी से जा रहे थे। वहां उन्होंने रास्ते में जमीन से पत्थर निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें देखने के लिए वीरवार को वह पगडंडी से गुजरे तो पत्थरों के बीच से दुर्गंध आ रही थी। पास जाकर देखा तो गड्ढे में कपड़े में शव लिपटा हुआ था, जो गल-सड़ चुका था। डीएसपी मनाली हेमराज ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed