फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman cross Rohtang Pass for crop in himachal.

महिला ने फसल की खातिर बर्फीले रोहतांग दर्रे को लांघा

Sun, 12 Apr 2015 03:25 PM IST
Updated Sun, 12 Apr 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
woman cross  Rohtang Pass for crop in himachal.

आलू की फसल बीजने के लिए नेपाल मूल की महिला पंगजोम (30) ने एक दिन में 56 किलोमीटर बर्फीले दर्रे को पैदल पार कर मिसाल कायम की है। महिला के इस हौसले को हर कोई सलाम कर रहा है।

विज्ञापन


पंगजोम के साथ पति सलतमा (39) और लाहौल के जसरथ निवासी सत्यपाल, हीरालाल, नालडा के जय चंद, तलजोन के सुभाष और सुरेंद्र भी थे। इन लोगों ने लाहौल में लीज पर जमीन ली है।
विज्ञापन


यहां आजकल आलू बीजने का सीजन चल रहा है। लिहाजा, शुक्रवार रात करीब ढाई बजे ये लोग टैक्सी कर कुल्लू से राहलाफाल के लिए निकले।

रोहतांग दर्रे को पार करने वाली पहली महिला बनी

woman cross  Rohtang Pass for crop in himachal.

शनिवार सुबह करीब पौने पांच बजे ये लोग राहलाफाल पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद सुबह साढ़े सात बजे इन्होंने 56 किलोमीटर आगे सिस्सू के लिए पैदल सफर शुरू किया। शाम सात बजे तक ये लोग सिस्सू पहुंचे। पंगजोम इस सीजन में रोहतांग दर्रे को पार करने वाली पहली महिला हैं।

साथ सफर कर रहे सत्यपाल ने फोन पर बताया कि वे कुल्लू से राहलाफाल तक टैक्सी में आए। वहां से सिस्सू तक पैदल सफर किया। उधर, कुल्लू उड़ान समिति कार्यालय से कुछ लोगों ने आवेदन वापस लेना शुरू कर दिया है।

ये लोग भी रोहतांग दर्रा पैदल लांघने का मन बना चुके हैं। कोकसर रेस्क्यू दल के प्रभारी लुदर सिंह ने शनिवार को एक प्रवासी महिला समेत सात लोगों के रोहतांग दर्रा पैदल पार करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed