फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   woman commit suicide in mandi Joginder nagar Himachal Pradesh

मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान

Sun, 01 Mar 2020 04:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Mar 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
woman commit suicide in mandi Joginder nagar Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। महिला के परिजनों की शिकायत पर महिला के पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार थाना जोगिंद्रनगर के अंतर्गत पुलिस चौकी घट्टा में गुड्डू राम (50) गांव पट्ट डाकघर सैंथल तहसील जोगिंद्रनगर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बेटी की शादी 2012 में प्रदीप कुमार निवासी चांजड़ा डाकघर ऐहजू के साथ हुई थी।

विज्ञापन


23 फरवरी को उसकी बेटी के ससुर लेखराज ने बताया कि बहू ने कुछ खा लिया है। इसे इलाज के लिए बैजनाथ अस्पताल ले जा रहे हैं। इस पर वह अपने संबंधियों के साथ बैजनाथ पपरोला आयुर्वेदिक फार्मेसी में पहुंचा, जहां पर बेटी मृत पाई गई। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल बैजनाथ में हुआ। शिकायतकर्ता ने पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाया था कि उसे किसी पर कोई शक नहीं है।
विज्ञापन


दो-तीन दिन बीत जाने के बाद भी उसके दामाद ने कोई बातचीत नहीं की। 29 फरवरी को शिकायतकर्ता की पत्नी सिमरी देवी ने बताया कि दामाद बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इस पर उसे कई बार समझाया भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दामाद की शिकायत पंचायत और पुलिस में नहीं की लेकिन उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया है। इस पर बेटी ने पति से तंग आकर अपनी इहलीला को समाप्त कर लिया है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed