फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman burnt to death due to forest fire in nalagarh himachal

Forest Fire: पशुओं का चारा लेने गई महिला की जंगल में आग से जलकर मौत

Tue, 07 Jun 2022 10:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jun 2022 10:04 PM IST
सार

पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला की जंगल में लगी आग की चपेट में आने से मौत हो गई है। महिला मितियां पंचायत के मैथल गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Woman burnt to death due to forest fire in nalagarh himachal
महिला की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला की जंगल में लगी आग की चपेट में आने से मौत हो गई है। महिला मितियां पंचायत के मैथल गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शकुंतला देवी (53) पत्नी महेंद्र सिंह मंगलवार सुबह 8:00 बजे पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जंगल में पहले से आग लगी थी, लेकिन वह काफी दूर थी। अचानक आग तेजी से चारों ओर फैल गई, जिसका शकुंतला को पता नहीं चला। उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन एक बांस के झुंड में फंस गईं। कई घंटों तक शकुंतला घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोज शुरू की। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग नालागढ़ की टीम भी मौके पर पहुंची।  
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी जयपाल ठाकुर ने बताया कि जब तक वह मौके पर पहुंचे, महिला की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया है। तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि संबंधित पटवारी को मौके पर भेज कर मृतक महिला के परिजनों को 10,000 रुपये की फौरी राहत दी गई है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि महिला का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed