फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   winter sports centre in himachal pradesh multipurpose complex in chamba: Kiren Rijiju

प्रदेश में खुलेगा विंटर स्पोर्ट्स सेंटर, चंबा में बनेगा मल्टीपर्पस कांप्लेक्स

Sun, 11 Apr 2021 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Apr 2021 07:59 PM IST
सार

  • रैली ऑफ चंबा के समापन समारोह पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दी सौगात
  • हिमाचल में औषधीय पौधे लगाने, व्यावसायिक प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा

विज्ञापन
winter sports centre in himachal pradesh multipurpose complex in chamba: Kiren Rijiju
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि प्रदेश में विंटर स्पोर्ट्स की व्यापक संभावनाएं हैं। इसके लिए जल्द ही स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया की टीम प्रदेश की टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण करेगी और विंटर स्पोर्ट्स सेंटर खोला जाएगा। रविवार को रैली ऑफ चंबा के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अत्यधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में विंटर स्पोर्ट्स जैसी साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन


श्रीनगर से चॉपर से पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का सुल्तानपुर हैलीपैड में जिला प्रशासन व भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में औषधीय पौधों को लगाने और इनके व्यावसायिक प्रयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने पर्यटन व्यवसाय को चंबा में विकसित करने के प्रशासनिक प्रयास ‘चलो चंबा’ की खूब सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने बारगाह स्थित मैदान में मल्टीपर्पस कांप्लेक्स, विधानसभा क्षेत्र चंबा में ओपन जिम के लिए पचास लाख रुपये की राशि देने सहित भटियात, डलहौजी और भरमौर में ओपन जिम के लिए 25-25 लाख का सामान उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि संबोधन से पहले किरण रिजिजू ने चंबा सदर का विधायक बिक्रम सिंह जरयाल को बता दिया और तुरंत इस गलती को दुरुस्त भी कर लिया। कहा कि हिंदी और इंग्लिश में भाषण लिखा होने के चलते ही इस प्रकार की चूक हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2004 में आए थे खज्जियार, डलहौजी
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि इससे पहले वह 2004 में चंबा जिला के पर्यटन स्थल खज्जियार, डलहौजी व काला टोप पहुंचे थे, जहां उन्होंने ट्रैकिंग की थी।  


एसडीएम की थपथपाई पीठ
रैली ऑफ चंबा के आयोजन को लेकर जहां प्रशासन की किरण रिजिजू ने प्रशंसा की, वहीं एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का तालमेल सराहनीय है। रिजिजू ने जिला प्रशासन की यंग ब्रिगेड की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि उपायुक्त चंबा डीसी राणा, एडीसी मुकेश रेपस्वाल, एसडीएम शिवम प्रताप सिंह व स्थानीय विधायकों की मदद से ही एडवेंचर का खेल आयोजित हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed