फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Winter Queen: Beauties walk the ramp in traditional clothes amidst the bitter cold

विंटर क्वीन: कड़ाके की ठंड के बीच पारंपरिक परिधानों में रैंप पर उतरी सुंदरियां

Wed, 05 Jan 2022 10:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jan 2022 10:21 PM IST
सार

 बुधवार को भी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड में मनु रंगशाला दर्शकों से खचाखच भरी हुई थी। प्रतिभागियों ने कुल्लवी पट्टू, पंजाबी, लहंगा, चोला और साड़ी पहनकर रैंप पर कैटवॉक किया। इस राउंड के बाद फाइनल राउंड में टॉप टेन शरद सुंदरियां ही रहेगी।

विज्ञापन
Winter Queen: Beauties walk the ramp in traditional clothes amidst the bitter cold
रैंप पर उतरी सुंदरियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंटर क्वीन प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में बुधवार को 25 प्रतिभागी सुंदरियों ने पारंपरिक परिधान पहनकर रैंप पर कैटवॉक किया। बर्फ के फाहों के बीच दर्शकों ने तालियों और सीटियों के साथ उनका स्वागत किया। विंटर क्वीन स्पर्धा को लेकर युवा वर्ग में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को भी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड में मनु रंगशाला दर्शकों से खचाखच भरी हुई थी। प्रतिभागियों ने कुल्लवी पट्टू, पंजाबी, लहंगा, चोला और साड़ी पहनकर रैंप पर कैटवॉक किया। इस राउंड के बाद फाइनल राउंड में टॉप टेन शरद सुंदरियां ही रहेंगी। जिसमें से किसी एक को छह जनवरी की रात को विंटर क्वीन 2022 का ताज पहनाया जाएगा। इस बार विंटर क्वीन स्पर्धा के लिए चंडीगढ़, शिमला, हमीरपुर, मंडी व मनाली में कार्निवाल कमेटी की ओर से ऑडिशन करवाए गए थे। बुधवार को भी अक्षी धर्मा, नेहा धीमान, कविता, टीना, अमीशा, परी, सेजल शर्मा, अंजली शर्मा, ताप्ती ठाकुर, आंचल शर्मा, तान्या शर्मा, कोमल, मेघना, अशीमा चौहान, मृदालनी, आकांक्षा ठाकुर, ओजस्वी, इशिता, सुमन सिंह, दामिनी भारद्वाज, मोनिका ठाकुर, आरजू शर्मा, देवयानी, निकिता तथा भारती चौहान ने रैंप पर कैटवॉक किया। 

विज्ञापन



पहाड़ी, पंजाबी व फिल्मी गानों में नाचे दर्शक
विंटर कार्निवाल मनाली के मनुरंगशाला में वॉयस ऑफ कार्निवाल के प्रतिभागी भी खूब धूम मचाए हुए हैं। बुधवार को छह प्रतिभागी प्रतियोगिता से बाहर हो गए। मुकाबले में बचे 12 प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। प्रतिभागियों ने पहाड़ी, पंजाबी व फिल्मी गानों में दर्शकों से वाहवाही लूटी। इन 12 प्रतिभागियों में पंडोह की लता, सैंज कुल्लू की उर्मिला सोनी, जालंधर से अभिजीत भंडारी, सुंदरनगर से तनिशा सेठी, जालंधर से हनु, पटियाला से गुरप्रीत सिंह, लुधियाना से विकास, चंडीगढ़ से अभिषेक संगीत,अमृतसर से तेजबीर सिंह, कुल्लू से अंजय शर्मा तथा अमृतसर से गुरप्रीत सिंह तथा रजनीश ठाकुर ने पहाड़ी, पंजाबी और फिल्मी गीतों से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed