फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   winter half marathon organised at mandi himachal

विंटर हाफ मैराथन में जीत के लिए दौड़े 650, ये बने चैंपियन

Mon, 08 Jan 2018 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Mon, 08 Jan 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
winter half marathon organised at mandi himachal

ऐतिहासिक सेरी मंच पर सूबे की प्रथम विंटर हाफ मैराथन-2018 जिला पुलिस और नवभारती संस्था पंडोह की ओर से करवाई गई। पुरुष वर्ग के लिए 21.5 किमी और महिला वर्ग के लिए 11.5 किमी हाफ मैराथन हुई। 

विज्ञापन


इसका थीम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पैदल चलो, स्वस्थ रहो रहा। पुरुष वर्ग में जोगिंद्रनगर के धावक सावन बरवाल और महिला वर्ग में शिमला जिले की हिना चैंपियन बनीं। हाफ मैराथन में पुरुष वर्ग में 300 और महिला वर्ग में 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


एडीएम राजीव कुमार धीमान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएसपी हेडर्क्वाटर हितेश लखनपाल ने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण आपस में जुड़े हैं। पैदल चलकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने स्वस्थ, सुरक्षित और स्वच्छ मंडी का नारा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को मिला नकद पुरस्कार

winter half marathon organised at mandi himachal

हाफ मैराथन के समापन पर पुलिस महानिरीक्षक मध्य जोन मंडी अजय कुमार यादव मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेताओं और समाज में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया।

पुरूष वर्ग में प्रथम जोगिंद्रनगर के सावन बरवाल को 21 हजार, द्वितीय रहे गागल के राकेश कुमार को 15 हजार और तृतीय कांगड़ा के जसविंद्र सिंह को 10 हजार रुपये दिए गए। महिला वर्ग में प्रथम शिमला के ठियोग की हिना को 21 हजार, द्वितीय ऊना की गार्गी को 15 हजार और तृतीय जोगिंद्रनगर की निशा को 10 हजार रुपये दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed