फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Winter Carnival from January 2, Nati will be the center of attraction

Manali News: विंटर कार्निवाल 2 जनवरी से, नाटी होगी आकर्षण का केंद्र

Wed, 21 Dec 2022 06:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Dec 2022 06:44 PM IST
सार

2 से 6 जनवरी तक मनाली में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 2 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कार्निवाल का शुभारंभ करेंगे। वह देवी हिडिंबा के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद निकलने वाली सांस्कृतिक झांकियों को हरी झंडी दिखाएंगे। 

विज्ञापन
Winter Carnival from January 2, Nati will be the center of attraction
विंटर कार्निवाल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 2 से 6 जनवरी तक मनाली में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 2 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कार्निवाल का शुभारंभ करेंगे। वह देवी हिडिंबा के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद निकलने वाली सांस्कृतिक झांकियों को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्निवाल में मनाली के मालरोड पर नाटी भी होगी। बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली के मैदान में नाटी को लेकर महिलाओं की रिहर्सल करवाई गई। कार्निवाल के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर लिया गया है।  एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल दो से छह जनवरी तक होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विंटर कार्निवाल का शुभारंभ करेंगे। बाहरी राज्य की टीमों को आमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं। कार्निवाल में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों की दो दर्जन से अधिक टीमों के भाग लेने की उम्मीद है। विंटर क्वीन प्रतियोगिता कार्निवाल का मुख्य आकर्षण होगी। विंटर क्वीन और वॉयस ऑफ कार्निवाल के लिए जल्द ऑडिशन होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार उत्सव के आयोजन को लेकर समय कम मिला है। कार्निवाल की रूपरेखा तैयार है। सुझाव भी आमंत्रित हैं। इससे पहले मंगलवार को विधायक भुवनेश्वर गौड़  ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उत्सव के लिए बैठक की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed