फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Winners of State Level Murari Lal Maheshwari Debate Competition In Mandi Himachal Prdaesh

शिमला के प्रांशु और विवेक ने जीती राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता

Wed, 19 Feb 2020 01:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Feb 2020 01:47 PM IST
सार

  • कांगड़ा मंडल की मुस्कान और खुशबू उपविजेता, कृषि मंत्री ने नवाजे विजेता
  • शाहपुर कॉलेज की भावना शर्मा और बनीखेत कॉलेज की रश्मि तृतीय

विज्ञापन
Winners of State Level Murari Lal Maheshwari Debate Competition In Mandi Himachal Prdaesh
प्रतियोगिता के विजेता कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के सह संस्थापक मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता विचार प्रवाह में शिमला मंडल से कोटशेरा कॉलेज के प्रांशु आदित्य और विवेक ने बाजी मारी। उन्होंने विषय ‘संघवाद सशक्त राष्ट्र के लिए अनिवार्य है’ के पक्ष में सटीक तर्कों, प्रखर वाणी और बेहतर प्रस्तुतीकरण के साथ बात रखी।

विज्ञापन


कांगड़ा मंडल के विक्रम बतरा कॉलेज की मुस्कान और खुशबू दूसरे और कांगड़ा मंडल के शाहपुर कॉलेज की भावना शर्मा और बनीखेत कॉलेज की रश्मि तृतीय स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेकर विजेताओं को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


मंडी आईटीआई में करवाई गई प्रतियोगिता में मंडी मंडल से घुमारवीं कॉलेज के रजनीश और गौरव, बासा कॉलेज मंडी की सरोज और वल्लभ कॉलेज मंडी की दमयंती, शिमला मंडल से सोलन कॉलेज के रितांशु और नालागढ़ कॉलेज की शैवी ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में जोरदार तार्किक तरीके से अपनी बात रखी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को क्रमश: 11000, 7500 और 5000 रुपये और सांत्वना पुरस्कार में  3-3 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed