फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wine caught

ट्रक में मिनरल वॉटर बताकर शिमला पहुंचा दीं अवैध शराब

Thu, 11 Jul 2019 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
wine caught
सुन्नी के पास पकड़े गए शराब तस्कर और साथ खड़े पुलिस कर्मी।
ट्रक में मिनरल वॉटर बताकर शिमला पहुंचा दीं अवैध शराब
विज्ञापन

मागलीपुल के पास पकड़ी अवैध शराब के मामले में खुलासा, पुलिस को फर्जी बिल दिखाकर लांघते रहे नाके
मिनरल वॉटर के नाम पर हो रही शराब तस्करी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला के सुन्नी क्षेत्र में पकड़े गए शराब तस्करों ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। दो जिलों की पुलिस को चकमा देने के बाद यह शातिर शराब शिमला तक ले आए। तस्करों ने पहले तो सिरमौर पुलिस को चकमा दिया इसके बाद सोलन पुलिस से बच निकले। हालांकि दोनों जिलों की सीमाओं पर रात के समय कई जगह नाके लगे हुए थे। इसी बीच शराब तस्कर पुलिस को गच्चा देकर निकल गए। पुलिस कर्मियों ने ट्रक में सवार लोगों से पूछा था कि क्या लाद रखा है, इस पर तस्करों ने कहा कि ट्रक में मिनरल वॉटर है।
राजधानी की स्मार्ट पुलिस को यह शातिर गच्चा नहीं दे पाए और पकड़े गए। बताया जा रहा है कि अवैध शराब से लदे ट्रक को एस्कार्ट किया जा रहा था। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर कैसे शराब तस्कर दो जिलों के पुलिस नाके से बचकर शिमला पहुंच गए। आरोपियों ने बताया कि पुलिस नाके में इन्हें कई जगहों पर रोका लेकिन शराब तस्कर पुलिस को ट्रक में मिनरल वॉटर की पेटियां बताकर बचते रहे। यही नहीं शातिरों ने शराब की जगह मिनरल वॉटर का बिल और बिल्टी ही बना रखी थी जिसे पुलिस कर्मचारियों को नाके पर दिखाते रहे।
विज्ञापन

अपनी इस बड़ी चूक से
पकड़े गए शराब तस्कर
शिमला। 10 जुलाई की सुबह करीब दो बजे शराब तस्कर शराब से लदे ट्रक को लेकर जब सुन्नी से करीब 45 किमी आगे निकले तो मागलीपुल के पास पुलिस ने नाका लगाया था। तलाशी के लिए ट्रक को रोका तो तस्करों ने यहां भी मिनरल वॉटर के बिल दिखा दिए। पुलिस ने बिल की गहनता से जांच की तो बिल सुन्नी के पते के निकले। वहीं ट्रक सुन्नी से कई किलोमीटर आगे आ चुका था। इस पर पुलिस को शक हुआ कि जब बिल सुन्नी का है तो ट्रक मागलीपुल की तरफ क्यों जा रहा है। तलाश ली तो ट्रक में शराब की पेटियां मिलीं। तलाशी में पुलिस ने ट्रक से करीब 660 पेटियों बरामद कीं। आरोपियों ने बताया कि 8 जुलाई शाम करीब छह बजे एक व्यक्ति ने जिला सिरमौर के कालाअंब से ट्रक में पेटियां लादी थीं। शराब की यह खेप रामपुर पहुंचानी जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
शिमला। मालगीपुल के पास बुधवार रात करीब दो बजे पुलिस ने नाका लगाया था। इसी दौरान जलोग की तरफ से एक ट्रक हरियाणा नंबर का आया। ट्रक से तिरपाल को हटाया तो इसमें शराब की पेटियों से भरी पड़ी थीं। पुलिस ने जब शराब का परमिट मांगा तो चालक नहीं दिखा पाया। इसके बाद गाड़ी में देसी ब्रांड शराब की 660 पेटियां बरामद की गईं। पुलिस ने शराब की पेटियों समेत गाड़ी को कब्जे में ले लिया था। इसके अलावा चालक-परिचालक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed