{"_id":"5d2622b88ebc3e6cf035cde5","slug":"wine-caught-shimla-news-sml300001319","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की 660 पेटियों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अवैध शराब की 660 पेटियों के साथ दो गिरफ्तार
Thu, 11 Jul 2019 10:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला की स्मार्ट पुलिस को शराब की अवैध तस्करी मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बुधवार को सुन्नी क्षेत्र में एक गाड़ी से अवैध शराब की करीब 660 पेटियां पकड़ी हैं। पुलिस ने जिस गाड़ी से शराब की खेप को पकड़ा वह हरियाणा नंबर की बताई जा रही है। गाड़ी चालक बिना परमिट के शराब की सप्लाई कर रहा था। इसमें दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सुन्नी पुलिस ने शराब की खेप को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। यह अवैध शराब रामपुर की तरफ ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
एसआई दिल्लू राम की अगुवाई में बुधवार सुबह करीब दो बजे मालगिपुल के पास अवैध तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए नाका लगाया था। इसी दौरान जलोग की तरफ से एक ट्रक हरियाणा नंबर का आया और इसे चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस ने ट्रक से तिरपाल को हटाया तो अंदर देखकर हैरान रह गए। ट्रक पूरी तरह से शराब की पेटियों से भरा पड़ा था। पुलिस ने जब शराब का परमिट मांगा तो चालक नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
इसके बाद गाड़ी में देसी ब्रांड से लदी 660 पेटियां शराब पेटियां बरामद कीं। पुलिस ने शराब की पेटियों समेत गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा चालक-परिचालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सिरमौर के कालाअंब से शराब को ला रहे थे और रामपुर की तरफ ले जा रहे थे। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल तिलक राज, एचएचसी टेक सिंह, कांस्टेबल गुलाब सिंह और जितेंद्र कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने लगाए नाके
पुलिस ने अवैध तस्करी और रात में बढ़ती चोरी की वारदातों को रोकने के लिए अभियान चला रखा है। रविवार को बसंतपुर में नाके के दौरान पुलिस के हत्थे जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद शरीफ उर्फ टिंडा और उसके एक साथी चढ़ा था। पुलिस ने इनसे छह मोबाइल फोन, दर्जनों सिम, नगदी और लोहे की रॉड बरामद की थी। टिंडा पचास से ज्यादा की चोरियों में संलिप्त रह चुका है।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि सुन्नी इलाके में चोरियों और तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए रात को नाके लगाए जा रहे हैं। ऐसे ही नाके पर यह अवैध शराब पकड़ी गई है आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।