फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Win National Gold Medal and Get Cash Prize.

खिलाड़ियों को मौका, नेशनल से गोल्ड लाए तो मिलेगा ये ईनाम

Sat, 17 Dec 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 17 Dec 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
Win National Gold Medal and Get Cash Prize.

हिमाचल में जिला प्रशासन मंडी और युवा सेवा एवं खेल विभाग ने नेशनल में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए नई पहल शुरू करने की योजना बनाई है। अब जिला प्रशासन और खेल विभाग नेशनल में गोल्ड मेडल जीतने वाले मंडी जिला के खिलाड़ियों को प्रति माह एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में देगा।

विज्ञापन


इसके अलावा ऐसे खिलाड़ियों के लिए साल में एक बार किट के लिए पांच हजार रुपये की राशि अलग से दी जाएगी। जिला प्रशासन और खेल विभाग ने इसके लिए पूरा खाका तैयार कर दिया है। प्रोत्साहन राशि सिर्फ 20 साल से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों को देने का प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन


जब खिलाड़ी की आयु 20 से अधिक हो जाएगी तो राशि बंद कर दी जाएगी। जिस भी खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर की खेलों में गोल्ड मेडल जीता होगा। उसे उपरोक्त राशि देने का प्रावधान रहेगा। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन और खेल विभाग की यह पहली योजना है, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की कोई भूमिका नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए शुरू की गई है योजना

Win National Gold Medal and Get Cash Prize.

प्रदेश के लिए गोल्ड जीतने वाले जिला के खिलाड़ियों को इस प्रकार के प्रोत्साहन मिलने से अन्य खिलाड़ियों को की भी खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी।  जिला प्रशासन और खेल विभाग ने इस योजना को नए साल से शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए पात्र खिलाड़ियों को खेल अधिकारी कार्यालय मंडी में आवेदन करना होगा।

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी प्रदीप कुमार धीमान ने कहा कि उपायुक्त संदीप कदम के प्रयासों से नेशनल में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए साल में एक बार किट को पांच हजार और प्रतिमाह एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की योजना बनी है। नए वर्ष से इस योजना को लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed