फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   will appear in a new color Christ Church of the Ridge

Shimla News: नए रंग रूप में दिखेगा रिज का क्राइस्ट चर्च

Sat, 09 Dec 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
will appear in a new color
Christ Church of the Ridge
क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू
विज्ञापन

प्रभु यीशू वाले स्थान पर होगा गोल्डन रंग

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। क्रिसमस को लेकर रिज मैदान स्थित क्राइस्ट चर्च सजना शुरू हो गया है। इस बार प्रभु यीशू वाला स्थान आकर्षण का केंद्र होगा। इस स्थान पर गोल्डन रंग किया जा रहा है।
166 साल पुराने क्राइस्ट चर्च के भीतर की दीवारों पर सफेद रंग और कोनों पर पहली बार गोल्डन रंग किया है। इसने ऐतिहासिक चर्च की शोभा बढ़ा दी है। इसके साथ पाइप ऑर्गन की चमक को बढ़ाने के लिए इसमें भी सिल्वर रंग किया है। खास बात यह है कि चर्च में इस बार पहली बार महिला पादरी (लेडी प्रीस्ट) डॉ. वीनिता रॉय प्रेयर करवाएंगी। क्रिसमस को लेकर चर्च में सात दिसंबर से कैसल सिंगिंग शुरू हो गई है। इसमें चर्च के सदस्य घर-घर जाकर बधाई देते हैं। यह 18 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद 19 दिसंबर से चर्च को सजाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 20 दिसंबर को क्रिसमस ट्री कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें छोटे बच्चों के लिए स्पेशल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और उन्हें गिफ्ट बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा 21 दिसंबर को कैंडल लाइट सर्विस और बोर्न फायर के साथ बाइबल पाठ, प्रेयर और प्रवचन किए जाएंगे। वहीं 24 दिसंबर का क्रिसमस संध्या के दौरान दोबारा कैंडल लाइट सर्विस होगी और 25 को परंपरागत रूप से क्रिसमस मनाया जाएगा। इस दौरान विशेष भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान म्यूजिक वाली चाइम्स बेल (घंटी) भी बजाई जाएगी। बताया जाता है कि जब इशू मसीह का जन्म हुआ तो मसीह लोग उन्हें ढूंढने निकले थे जब इशू मिले थे तो यह घंटी बजाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइम्स बेल (घंटी) की धुन पवित्र और मनमोहक होती है। लोगों का मानना है कि यह घंटी खुशी और शांति का प्रतीक होती है। इसे बजाने के लिए 6 हैमर (हथोड़े) और 6 रस्सियों का प्रयोग किया जाता है। इन रस्सियों काे खींचा जाता है तो यह हैमर चाइम्स पर पड़ते हैं और उसमें से घंटी बजती है।




चर्च में महिला पादरी पहली
बार कराएंगी प्रार्थना सभा
पादरी डॉ. विनीता रॉय देंगी प्रवचन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के क्राइस्ट चर्च रिज में पहली बार महिला पादरी (लेडी प्रीस्ट) डॉ. विनीता रॉय प्रार्थना सभा करवाएंगी।

अब तक पुरुष पादरी ही यहां प्रार्थना सभाएं करवाते रहे हैं। रॉय ने बताया कि कई सालों बाद चर्च में रंग रोगन और मरम्मत का कार्य किया है। बताया कि सफाई के दौरान उन्होंने चर्च की ऐतिहासिक चीजों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है। शिमला में पहली बार क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस पर होने वाली प्रार्थना में महिला पादरी शामिल होंगी। डॉ. विनीता रॉय उत्तराखंड के हरिद्वार की रहने वाली हैं।



मलबे से चर्च के स्टेन ग्लास को खतरा
भारी बरसात के दौरान अगस्त माह में चर्च के पीछे की तरफ मलबा गिरा था। इस वजह से चर्च में लगे स्टेन ग्लास और दीवार को खतरा बना हुआ है। चर्च की पादरी डॉ. विनीता रॉय ने बताया कि इसे उठवाने के लिए उन्होंने 17 अगस्त को महापौर और कमिश्नर को पत्र भेजा था लेकिन यह कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से इस मलबे को क्रिसमस से पहले उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article