फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wildlife wing of forest department will develop documentary

वन्य जीव विभाग की वीडियोग्राफी से पर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख

Fri, 11 May 2018 11:10 AM IST
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 11 May 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
wildlife wing of forest department will develop documentary

प्रदेश में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए अब वन्य जीव विभाग डॉक्यूमेंटरी तैयार करने में जुट गया है। विभाग ने आठ मिनट का वीडियो तैयार किया है। पहले चरण में इस वीडियो में वन्य जीव मंडल ने कांगड़ा जिला के पौंग डैम, बाथू मंदिर, प्रवासी परिंदों, सेंक्चुरी एरिया, धौलाधार और चिड़ियाघर को शामिल किया है। 

विज्ञापन


वीडियो का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। यह वीडियो पर्यटकों को आकर्षित करने का कार्य करेगी। वन्य जीव मंडल ने यह वीडियो एक माह में तैयार किया है। वन्य जीव मंडल हमीरपुर का यह पहला कदम है। 
विज्ञापन


इसके बाद वन्य जीव मंडल ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में ऐतिहासिक स्थलों व जंगल में पाई जाने वाली वनस्पति के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाएगा। वन्य जीव विभाग की वीडियोग्राफी से पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार का कहना है कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह डॉक्यूमेंटरी तैयार की है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो में खासकर कांगड़ा जिला के ऐतिहासिक स्थानों को दिखाया गया है।


यह प्रयास सैलानियों को रिझाने पर आधारित है। उन्होंने कहा कि आगे ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर के जंगलों के ऊपर पर इस पर कार्य किया जाएगा। वीडियो को फेसबुक पर काफी पसंद किया जा रहा है और काफी शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed