फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Wildlife department study on monkeys in kangra una and hamirpur

तीन जिलों में बंदरों पर अध्ययन करेगा वन्य जीव विभाग

Wed, 14 Nov 2018 12:53 PM IST
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 14 Nov 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
Wildlife department study on monkeys in kangra una and hamirpur

वन्य जीव विभाग अब तीन जिलों में बंदरों पर अध्ययन करेगा। कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर में यह अध्ययन किया जाएगा। तीनों जिलों से बंदरों के एक-एक झुंड को टीम पकड़ेगी। बंदरों के झुंड को पकड़ने के बाद इनकी नसबंदी की जाएगी और वहीं पर छोड़ा जाएगा, जहां से इन्हें पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन


बंदरों की नसबंदी के बाद विभाग की विशेषज्ञ टीम इन बंदरों की हरकतों को जानेगी। विभाग इसमें देखेगा कि बंदरों की नसबंदी करने के बाद इनके स्वभाव में कितना परिवर्तन आता है। विभाग को लोगों से जानकारी मिली है कि बंदरों की नसबंदी के बाद इनके स्वभाव में काफी परिवर्तन आ जाता है।
विज्ञापन


ये बंदर पहले से ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं। इसी को देखते हुए दिसंबर माह में तीन जिलों में बंदरों पर अध्ययन किया जाएगा। वन्य जीव मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार ने कहा कि तीन जिलों में बंदरों पर अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों से सूचना मिली है कि नसबंदी करने के बाद ये काफी आक्रामक हो जाते हैं। कृष्ण ने कहा कि इसी को देखते हुए बंदरों पर अध्ययन करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed