फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   WILD BEAR ATTACKED A WOMAN AT HARIPURDHAR SIRMOUR

कपड़े धोने जा रही महिला पर भालू का हमला, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 18 Jul 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 18 Jul 2018 08:11 PM IST
WILD BEAR ATTACKED A WOMAN AT HARIPURDHAR SIRMOUR

हरिपुरधार में भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। बुरी तरह से जख्मी महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से हरिपुरधार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।



घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे गेहल डिमाइना के थियानबाग के समीप पेश आई। गेहल डिमाइना पंचायत के डिमाइना में रहने वाली 43 वर्षीय महिला बिमला देवी थियानबाग के समीप अपनी दोहची (दोगरी) से साथ लगते एक नाले पर कपड़े धोने निकली थी कि थोड़ी दूर पहुंचते ही भालू ने महिला पर


जानलेवा हमला कर दिया। काफी देर तक भालू के साथ गुत्थमगुत्था हुई महिला के जोर से चिल्लाने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भालू की गिरफ्त से महिला को छुड़वाया।
विज्ञापन


हालांकि, तब तक भालू महिला को बुरी तरह जख्मी कर चुका था। भालू ने महिला के जबड़े और पीठ को बुरी तरह नोच दिया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। 

भालू ने महिला के जबड़े को बुरी तरह जख्मी किया

WILD BEAR ATTACKED A WOMAN AT HARIPURDHAR SIRMOUR

हरिपुरधार से ईएमटी विनोद कुमार और पायलेट रमेश कुमार बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को एंबुलेंस में हरिपुरधार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।

108 एंबुलेंस के ईएमटी विनोद कुमार ने बताया कि महिला की हालत काफी खराब है। भालू ने महिला के जबड़े को काफी जख्मी कर दिया है। वहीं, पीठ पर भी भालू के नोचने के निशान हैं।

उन्होंने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार देकर रेफर किया गया है। उधर, गेहल डिमाइना पंचायत के प्रधान विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि भालू के हमले में गंभीर घायल महिला की आर्थिक मदद की जाए।

उन्होंने बताया कि परिवार बेहद गरीब है और इलाज के लिए आर्थिक सहायता की काफी आवश्यकता है। उन्होंने वन विभाग से भी मांग की है कि भालू को तुरंत पकड़ा जाए, जिससे ग्रामीणों को भालू की दहशत से निजात मिल सके।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed