बाली और अग्निहोत्री ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में परिवहन मंत्री जीएस बाली और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बीच में जमकर तकरार हुई। ये दोनों मंत्री एक दूसरे के महकमे पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा रहे थे।
तकरीबन पांच मिनट तक इन दोनों के बीच काफी तनावपूर्ण माहौल रहा। जिससे कैबिनेट के अन्य मंत्री सन्न रह गए।
हालांकि, सीएम के हस्तक्षेप के बाद ये दोनों मंत्री शांत हुए। मगर जो आरोप उन्होंने एक दूसरे के विभागों पर लगाए वह काफी संगीन थे।
वीरभद्र सिंह और कौल में भी हुई तकरार
कैबिनेट में कुछ मिनट के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कौल सिंह के बीच भी किसी मसले को लेकर थोड़ी देर तक तनाव रहा। मगर इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों के बीच आपसी मतभेद खुलकर सामने आते हैं। यह खबरें बाहर जाने पर मंत्रियों में आपसी गुटबाजी और तालमेल की कमी होने की बात भी जगजाहिर होती रही है।