फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   why the dream to make shimla like europe is shattered?

आखिर क्यों टूटा शिमला को यूरोप जैसा बनाने का सपना?

Thu, 20 Mar 2014 11:41 AM IST
Updated Thu, 20 Mar 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
why the dream to make shimla like europe is shattered?

रिज मैदान और माल रोड को यूरोप की तर्ज पर संवारने का सपना टूट गया है। ब्यूटीफिकेशन ऑफ माल रोड योजना के तहत कोबल स्टोन बिछाया जाना था। 2014 में यह योजना शुरू होनी थी।

विज्ञापन


एशियन डेवलेपमेंट बैंक ने फंडिंग करनी थी। पर्यटन निगम ने इस योजना के तहत काम करना था लेकिन, अब इस योजना को रद्द कर दिया गया है।

अब माल रोड और रिज मैदान पर सिर्फ ब्लैक टॉप (तारकोल) बिछाई जाएगी।

पर्यटन निगम के निदेशक मोहन चौहान ने ब्लैक टॉप किए जाने की पुष्टि की है।

बीते वर्ष तैयार की गई थी योजना

why the dream to make shimla like europe is shattered?

ब्रिटिशकाल में देश की शीतकालीन राजधानी शिमला के ऐतिहासिक माल रोड और रिज मैदान को यूरोपियन लुक देने के लिए बीते वर्ष योजना तैयार की गई थी

इसके तहत स्कैंडल प्वाइंट, रिज मैदान और माल रोड पर रंगीन पत्थर (कोबल स्टोन) लगाया जाना था।

शहर के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन निगम ने यह योजना तैयार की थी।

रंगीन पत्थरों के डिजाइन फाइनल करने के लिए मार्च 2013 में पर्यटन निगम के अधिकारियों और आर्किटैक्ट के बीच बैठक भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन निगम की देखरेख में होना था काम

why the dream to make shimla like europe is shattered?

योजना के तहत स्कैंडल प्वाइंट से खेल परिसर, रिज मैदान, शास्त्री चौक और लिफ्ट तक जाने वाली सड़क पर रंगीन पत्थर लगाया जाना था। पर्यटन निगम की देखरेख में माल रोड की सुंदरता को निखारने का काम किया जाना था।

पर्यटन निगम की इस योजना के सिरे चढ़ने से शहर में देश-विदेश से आने वाले सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होने की बात कही गई थी।

योजना क्यों रद्द हुई?

सूत्र बताते हैं कि योजना को रद्द करने के लिए बर्फबारी के दौरान कोबल स्टोन पर अधिक फिसलन होने का तर्क दिया गया है। इसके अलावा हर माह होने वाली सड़क की खुदाई भी योजना में बाधक बनी है।

इस बारे में पर्यटन निगम और नगर निगम का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed