फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   why Himachal Government scared of making Service Board

अफसरों की नकेल नहीं छोड़ना चाहती सरकार!

Sat, 26 Jul 2014 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 26 Jul 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
why Himachal Government scared of making Service Board

हिमाचल प्रदेश सरकार आल इंडिया सर्विस के अफसरों की पोस्टिंग, तबादलों के लिए सर्विस बोर्ड गठित करने से पीछे हट रही है। इससे साफ है कि सरकार अभी भी अफसरों की नकेल को अपने हाथों से छोड़ने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


ऐसे में जहां आईएएस कॉडर के अफसरों पर ट्रांसफर की तलवार लटकी रहती है तो वहीं कार्यशैली भी प्रभावित होने का अंदेशा रहता है।

बोर्ड गठित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 31 जनवरी, 2014 की डेडलाइन दी थी जो कि बीते करीब चार महीने से खत्म हो गई है।

ये थे देश की सर्वोच्च अदालत के आदेश

why Himachal Government scared of making Service Board

सुप्रीम कोर्ट ने सब राज्यों को यह निर्देश 31 अक्तूबर, 2013 को दिया था। इस फैसले की पालना करते हुए हरियाणा, महाराष्ट्र, पुडुचेरी समेत कई अन्य राज्य सरकारों ने सर्विस बोर्ड गठित कर दिए हैं मगर हिमाचल प्रदेश सरकार ने अब तक यह बोर्ड गठित नहीं किया है।

सूत्रों के अनुसार यह मामला दो बार मंत्रिमंडल की बैठक में भी पहुंचा मगर दोनों बार कुछ टिप्पणी के साथ मामला लटका दिया। लटकाने के पीछे सरकार की मंशा लगती है कि अफसरों के तबादलों में राजनीतिक हस्तक्षेप होता रहे।

सर्विस बोर्ड गठित होने के बाद हालांकि राजनीतिक हस्तक्षेप फिर भी हो सकता है मगर बोर्ड की सिफारिश नामंजूर करने के लिए कारण बताना होगा। बोर्ड के अध्यक्ष राज्य के मुख्य सचिव होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार लटका रही है मामला

why Himachal Government scared of making Service Board

सूत्रों ने मुताबिक जब पहली बार यह मामला हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल के सामने पहुंचा तो एजेंडे पर डिस्कस के दौरान मंत्रिमंडल ने अनौपचारिक तौर पर पूछा कि किस राज्य ने बोर्ड गठित कर दिया है?

गठित करने के बाद इसका कामकाज क्या होगा? जब कार्मिक विभाग ने अन्य राज्यों से जानकारी मांगी तो पता चला कि हरियाणा और महाराष्ट्र सरकार ने सर्विस बोर्ड गठित कर दिया है।

अन्य राज्यों से जानकारी मंगाई जा रही है। इस जानकारी के साथ जब यह मामला मंत्रिमंडल की अगली बैठक में रखा तो मंत्रिमंडल ने फिर पूरी जानकारी मांग ली।

विज्ञापन

अधिकारी के तबादले को देना होगा स्पष्टीकरण

why Himachal Government scared of making Service Board

आल इंडिया सर्विस अफसरों के अनुशासनात्मक कार्रवाई, सर्विस मामलों खासकर पोस्टिंग और तबादलों के लिए यह सर्विस बोर्ड राज्य सरकार को सलाह देगा और गाइड करेगा। यद्यपि बोर्ड के सुझावों को सरकार ओवररूल कर सकती है मगर ऐसा करने के लिए लिखित कारण दर्ज करने होंगे।

इससे पारदर्शिता, जवाबदेही भी आएगी। आईएएस के लिए बोर्ड में मुख्य सचिव चेयरमैन होंगे, प्रधान सचिव या सचिव कार्मिक सदस्य सचिव होंगे और प्रधान सचिव राजस्व या सीनियर मोस्ट अफसर बोर्ड के सदस्य होंगे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव पी. मित्रा ने कहा कि फिलहाल सर्विस बोर्ड गठित नहीं हुआ है। मंत्रिमंडल में भी मामला गया था। बोर्ड गठित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed