{"_id":"61b8330dbb939e3cb517efdb","slug":"wholesale-prices-of-pulses-fall-by-up-to-rs-800-per-quintal-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: दालों के थोक दामों में 800 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: दालों के थोक दामों में 800 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट
Tue, 14 Dec 2021 11:30 AM IST
Krishan Singh
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:30 AM IST
सार
दालों के दामों में पिछले दो महीने में पहली बार गिरावट आई है। थोक में अरहर, दालचना, काला चना, मलका, अरहर, काबुली चना और राजमा के दाम 400 से 800 रुपये तक प्रति क्विंटल दाम गिरे हैं। महंगाई के दौर में सब्जियों के बाद अब दालों के दाम कम होने के बाद गृहिणियों और आम जनता को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दालों की कीमतों में गिरावट(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के बीच महंगाई की मार झेल रहे हजारों लोगों के लिए राहत की खबर है। दालों के दामों में पिछले दो महीने में पहली बार गिरावट आई है। थोक में अरहर, दालचना, काला चना, मलका, अरहर, काबुली चना और राजमा के दाम 400 से 800 रुपये तक प्रति क्विंटल दाम गिरे हैं। महंगाई के दौर में सब्जियों के बाद अब दालों के दाम कम होने के बाद गृहिणियों और आम जनता को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अरहर दाल के भाव प्रति क्विंटल 800 रुपये तक सबसे ज्यादा कम हुए है। शिमला के गंज बाजार में गुरुवार को काला चना 6500, मसूर 9100, दाल चना 6600, अरहर 9100 प्रति क्विंटल बिका। राजमा की अलग-अलग किस्में मार्केट में मौजूद हैं। चित्रा के भाव 14600 प्रति क्विंटल हैं। उड़द 8800 और मूंगी के दाम 10600 प्रति क्विंटल हैं। खरीदारी करने आए विवेक, अमृता, सुलोचना, भावना, मोहिंद्र, जसपाल ने बताया कि खाद्य वस्तुओं के दाम कम होने से कुछ राहत जरूर मिली है। उधर, किराना व्यापारियों के मुताबिक सब्जियों के दामों में गिरावट के असर से दालों में दाम गिरे है। सब्जियों सस्ती होने से दालों की डिमांड घटी है। इससे दामों में गिरावट आई है।
विज्ञापन
दालों के भाव 400 से 800 तक गिरे: गुप्ता
शिमला गंज बाजार होलसेल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने बताया कि दालों के दामों में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि अरहर, दालचना, काला चना, मलका, अरहर और मसूर के दामों में 400 से 800 रुपये प्रति क्विंटल दाम घटे है। इसके अलावा मूंगी और उड़द के दाम स्थित बने हुए हैं।
विज्ञापन
दालों के दाम प्रति क्विंटल
दाल - सितंबर - अब
मसर - 9500 - 9100
दाल चना - 7200 - 6600
काला चना- 7000 - 6500
मलका - 9800 - 9300
अरहर - 10200 - 9400
काबली चना - 7500 - 6900
राजमाह - 15300 - 11500-14600
तेल (सरसों) - 198 - 198 (प्रति लीटर)
चीनी - 46 - 45 (प्रति किलो)