फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Who will be new Chief Secretary officials solving riddles CM did not reveal his cards

Himachal: कौन होंगे नए मुख्य सचिव?, पहेलियां बुझा रहे अधिकारी, सीएम ने नहीं खोले पत्ते

Tue, 27 Dec 2022 11:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Dec 2022 11:12 AM IST
सार

आरडी धीमान को तत्कालीन मुख्य सचिव रामसुभग सिंह को जुलाई 2022 में हटाकर प्रदेश के शीर्ष नौकरशाह की यह नियुक्ति दी गई थी। रामसुभग सिंह को मुख्य सचिव के पद से हटाकर सरकार में प्रधान सलाहकार प्रशासनिक सुधार बनाया गया। 

विज्ञापन
Who will be new Chief Secretary officials solving riddles CM did not reveal his cards
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव कौन होंगे? इस बारे में अधिकारी पहेलियां बुझा रहे हैं। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 31 दिसंबर को मुख्य सचिव आरडी धीमान सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। आरडी धीमान को तत्कालीन मुख्य सचिव रामसुभग सिंह को जुलाई 2022 में हटाकर प्रदेश के शीर्ष नौकरशाह की यह नियुक्ति दी गई थी। रामसुभग सिंह को मुख्य सचिव के पद से हटाकर सरकार में प्रधान सलाहकार प्रशासनिक सुधार बनाया गया। इसके अलावा आईएएस अफसर निशा सिंह और संजय गुप्ता को भी प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया। निशा सिंह के पास प्रशिक्षण एवं विदेश संबंधी मामले दिए गए, जबकि संजय गुप्ता को जन शिकायत निवारण विभाग दिया गया।

विज्ञापन


यह तीनों अधिकारी आरडी धीमान से वरिष्ठ हैं। हालांकि, संजय गुप्ता उन्हीं के बैच के उनसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। मुख्य सचिव बने आरडी धीमान 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अगस्त 2021 में अनिल खाची को हटाकर रामसुभग सिंह को मुख्य सचिव, जबकि खाची को राज्य चुनाव आयुक्त बनाया गया था। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे 1988 बैच के एक अन्य अधिकारी अली रजा रिजवी भी आरडी धीमान से वरिष्ठ हैं। आरडी धीमान के बाद वरिष्ठता में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में चल रहे 1989 बैच के अधिकारी के. संजयमूर्थी हैं। उसके बाद 1990 बैच में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना आते हैं। इनमें से किस अधिकारी को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नया मुख्य सचिव बनाते हैं। इस पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन


प्रधान सचिव मुख्यमंत्री की कुर्सी भी हुई खाली, दिल्ली जाएंगे पंडा 
प्रधान सचिव मुख्यमंत्री की कुर्सी भी खाली हो गई है। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने उनकी दिल्ली विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद के लिए नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है। प्रधान सचिव रजनीश की भी केंद्र सरकार में अतिरिक्त सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग के पद पर नियुक्ति को स्वीकृति दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed