फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   White sauce powder will be made from mushroom, will be helpful in fighting cancer

Himachal Pradesh: मशरूम से बनेगा व्हाइट सॉस पाउडर, कैंसर से लड़ने में होगा सहायक

Wed, 30 Nov 2022 10:39 AM IST
Krishan Singh सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Nov 2022 10:39 AM IST
सार

मशरूम अनुसंधान निदेशालय चंबाघाट के वैज्ञानिकों ने इस पर काम शुरू कर दिया है। दूध, मैदा, विनेगर, चीज और शिटाके मशरूम से यह पाउडर तैयार किया जा रहा है। शुरुआती दौर में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं।

विज्ञापन
White sauce powder will be made from mushroom, will be helpful in fighting cancer
मशरूम अनुसंधान निदेशालय चंबाघाट ने तैयार किया मशरूम का वाइट सॉस पाउडर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मशरूम अनुसंधान निदेशालय चंबाघाट, सोलन पहली बार मशरूम का वाइट सॉस पाउडर तैयार कर रहा है। इसे सालों तक स्टोर कर रख सकेंगे। इसकी गुणवत्ता पर असर नहीं पड़ेगा। यह सॉस जहां कैंसर से लड़ने में सहायक होगा, वहीं कॉलेस्ट्राल समेत कई अन्य बीमारियों को भी नियंत्रित रखेगा। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।  निदेशालय के वैज्ञानिकों ने इस पर काम शुरू कर दिया है। दूध, मैदा, विनेगर, चीज और शिटाके मशरूम से यह पाउडर तैयार किया जा रहा है। शुरुआती दौर में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। इसका न केवल स्वाद बेहतर है, बल्कि पाउडर से सॉस बनाने की प्रक्रिया भी आसान है। तीन-चार माह के भीतर यह बाजार में उपलब्ध होगा। उधर, मशरूम निदेशालय की वैज्ञानिक डॉ. अनुराधा ने बताया कि वह पहली बार मशरूम का वाइट सॉस पाउडर तैयार कर रहीं है। शुरुआती चरण में इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इसके रोजाना सेवन से शरीर को फायदा होगा। 

विज्ञापन


अभी तक व्हाइट सॉस लिक्विड ही मिलता है बाजार में
अभी तक बाजारों में व्हाइट सॉस लिक्विड ही मिलता है, जो कुछ माह में खराब हो जाता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि पहली बार मशरूम के साथ वाइट सॉस पाउडर तैयार किया जा रहा है, जिसे सालों तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। उपयोग करने के लिए इसे गुनगुने पानी में डालना होगा। यह तुरंत तैयार हो जाएगा। इसे पास्ता, सैंडविच, सलाद और सब्जियों के साथ खाया जा सकेगा। 
विज्ञापन


गुणों से है भरपूर
शिटाके मशरूम में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी ऐजिंग के गुणों के साथ-साथ विटामिन डी, जिंक और सेलेनियम भरपूर मात्रा में होता है। इस कारण इस मशरूम का इस्तेमाल कई दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय के वैज्ञानिक पहली बार शिटाके मशरूम के साथ यह पाउडर तैयार कर रहे हैं। जल्द ही यह बाजार में उपलब्ध होगा।-डॉ वीपी शर्मा, निदेशक मशरूम अनुसंधान निदेशालय, चंबाघाट सोलन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed