फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   When I saw you, I lost my senses...danced on the song

Shimla News: तुमसे मिली नजर तो मेरे होश उड़ गए...गाने पर किया डांस

Wed, 11 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
When I saw you, I lost my senses...danced on the song
आईजीएमसी में नर्सिंग स्कॉलर सोसायटी के कार्यक्रम में नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने पुराने फिल्मी गीतों पर किया रेट्रो डांस
विज्ञापन

महिलाओं को अधिकारों प्रति किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला के अटल सभागार में बुधवार को नर्सिंग स्कॉलर सोसायटी 28 चैप्टर डहलिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन किया।

आईजीएमसी की सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज की नर्सिंग प्रशिक्षुओं भव्या ठाकुर, आरुषि की अगुवाई में पुराने फिल्मी गीतों पर रेट्रो डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रशिक्षुओं ने तुमसे मिली नजर तो मेरे होश उड़ गए और सात समुंद्र पार से मैं तेरे पीछे-पीछे...गाने पर शानदार डांस किया। इसके अलावा पहाड़ी नाटी भी डाली गई।
विज्ञापन


कार्यशाला के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इनके साथ स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सोसायटी को पांच लाख देने की घोषणा की। सोसायटी की अध्यक्ष सीमा बरागटा, महासचिव सुमन बोध सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यशाला में जनवादी महिला समिति की सचिव फालमा चौहान, कांग्रेस की सचिव अनिता वर्मा, चाइल्ड वेलफेयर बोर्ड की सदस्य मोनिका चौहान सहित आईजीएमसी के एमओ डा. शिखिन चौहान ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शामिल होकर प्रशिक्षुओं से संवाद किया। इस आयोजन में सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज, शिवालिक नर्सिंग कॉलेज, शिमला नर्सिंग कॉलेज, आईटीबीपी की महिलाओं के अलावाआईजीएमसी का नर्सिंग स्टाफ और हर वर्ग की महिला कर्मचारियों सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने महिलाओं को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नर्सिंग स्कॉलर सोसायटी का महिला कर्मियों और नर्सिंग स्टाफ को जागरूक करने के लिए की गई यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में आज बेटियां पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश में 57.5 प्रतिशत महिलाएं पंचायती राज संस्थानों में चुन कर आईं जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। प्रदेश की बेटियां निरंतर आगे बढ़ रही हैं और ध्येय को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। सीमा बरागटा ने कहा कि एक दिन की इस कार्यशाला में महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और समाज तथा विकास में सहभागी बनने के लिए तैयार होने के लिए जागरूक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article