फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   wheels of vehicles on NH remained halted for 18 hours in Nigulsari of Kinnaur, making travelling a problem

Himachal: किन्नौर के निगुलसरी में 18 घंटे थमे रहे एनएच पर वाहनों के पहिये, सफर बना मुसीबत

Sat, 10 Aug 2024 05:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Aug 2024 05:59 PM IST
सार

प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में एनएच-पांच पर सफर करना मुसीबत बन गया है। लगातार पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण हजारों लोग जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन
wheels of vehicles on NH remained halted for 18 hours in Nigulsari of Kinnaur, making travelling a problem
निगुलसरी में हाईवे बहाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में एनएच-पांच पर सफर करना मुसीबत बन गया है। लगातार पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण हजारों लोग जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं। शनिवार को दोपहर बाद करीब 3:30 बजे एनएच बहाल हुआ और करीब 18 घंटों बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। गौर हो कि सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण एनएच के बार-बार बाधित होने से सेना के जवानों सहित आम जनता को जहां खतरे के साये में सफर करना पड़ रहा है, वहीं जनजातीय जिला किन्नौर की खूबसूरत वादियों को निहारने के लिए पहुंचने वाले पर्यटक भी परेशानियां झेलने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


खासकर मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। शुक्रवार देर शाम एक बार फिर से निगुलसरी में ऊपरी पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थरों का गिरना शुरू हुआ। काफी देर तक भूस्खलन होता रहा और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। एनएच के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। भूखे-प्यासे लोग सड़क के बहाल होने का इंतजार करते रहे। एनएच प्राधिकरण को भी यातायात बहाल करने में दिक्कतें पेश आईं। हालांकि शनिवार दोपहर बाद कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल हुआ। सड़क बहाल होते ही किन्नौर और शिमला जिले की ओर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। उधर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि यहां पर लगातार भूस्खलन का क्रम जारी है। इसके कारण मार्ग को बहाल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को दोपहर बाद बाधित एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed