फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Wheat will be procured in Himachal mandis till June 10

Wheat Procurement: हिमाचल की मंडियों में 10 जून तक होगी गेहूं की खरीद, खराब मौसम बना परेशानी

Sat, 03 Jun 2023 10:42 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Jun 2023 10:42 AM IST
सार

राज्य खाद्य आपूर्ति निगम की वेबसाइट पर 1,400 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें एक पंजीकरण शुक्रवार को भी हुआ। 

विज्ञापन
Wheat will be procured in Himachal mandis till June 10
गेहूं खरीद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की मंडियों में 10 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी। इस बार खराब मौसम किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अपनी उपज बेचने के लिए राज्य खाद्य आपूर्ति निगम की वेबसाइट पर 1,400 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें एक पंजीकरण शुक्रवार को भी हुआ। इनमें 1,343 किसानों की वेरिफिकेशन हो चुकी है और 1,151 के टोकन जनरेट हुए। अब तक 810 किसानों ने सरकार को 2,864 मीट्रिक टन उपज बेची। इसकी एवज में किसानों के बैंक खातों में 6.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। बता दें कि इस मर्तबा किसानों को खराब मौसम के बीच अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बार-बार बारिश से कई जगह गेहूं में नमी आई तो खराब भी हुई। इससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ा।

विज्ञापन


10 अप्रैल से सूबे की 10 मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू की गई थी। शुरुआती दौर में बेहद कम संख्या में किसान मंडियों में पहुंंचे। मई में रफ्तार तो बढ़ी लेकिन खराब मौसम से किसानों को मायूसी हाथ लगी। पिछले दो हफ्ते से मंडियों में कम किसान उपज लेकर पहुंच रहे हैं। सिरमौर जिले के पांवटा इलाके में कई व्यापारियों ने भी हाथोंहाथ किसानों से गेहूं खरीदा, जो एमएसपी (2,125 रुपये प्रति क्विंटल) से 100 से 150 रुपये ज्यादा रहा। जिले में कालाअंब स्थित एफसीआई गोदाम में इस बार एक भी किसान उपज लेकर नहीं पहुंचा। राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के एरिया मैनेजर हुसन सिंह ने बताया कि 10 जून तक ही मंडियों में गेहूं की खरीद की जाएगी। किसानों को मौसम ने परेशान किया। अब इक्का दुक्का किसान ही मंडियों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहां कितनी फसल खरीदी

मंडियां                       मीट्रिक टन   भुगतान (लाखों में)   किसान
पांवटा साहिब, सिरमौर     982          208.73                266
रामपुर, ऊना                   76          16.13                    30
बद्दी, सोलन                                    71.54                    3
धौलाकुआं, सिरमौर         534          113.46                  209
नालागढ़, सोलन              32            6.7                         9
टकारला, ऊना               122         25.84                     33
मिलवां, कांगड़ा              92          19.64                      14
रियाली, कांगड़ा            1019         216.35                  246
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed