{"_id":"67eb7eccf171128e7604e541","slug":"wheat-procurement-in-himachal-from-april-8-10-centers-have-been-set-up-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल में गेहूं की खरीद 8 अप्रैल से, 10 केंद्र बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल में गेहूं की खरीद 8 अप्रैल से, 10 केंद्र बनाए गए
Tue, 01 Apr 2025 11:25 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:25 AM IST
सार
प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम इस बार किसानों से महंगे दामों में गेहूं की खरीद करेगा। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष गेहूं अधिक दाम पर खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
गेहूं(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम इस बार किसानों से महंगे दामों में गेहूं की खरीद करेगा। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष गेहूं अधिक दाम पर खरीदी जाएगी। बीते वर्ष निगम ने 2275 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद की थी। इस बार 2425 रुपये गेहूं खरीदा जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस बार 3000 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
सरकार ने हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, सिरमौर और सोलन पांच जिलों में 10 सेंटर बनाए हैं। 8 अप्रैल से सेंटरों में खरीद शुरू कर दी जाएगी। गेहूं बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना होगा। खाद्य आपूर्ति निगम किसानों से गेहूं खरीदकर मिलों में पिसवाएगा। इसका आटा राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण शुरू कर दिया है। गेहूं खरीदने के बाद किसानों के खाते में पैसा डाला जाएगा।
विज्ञापन
किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण शुरू कर दिया है। गेंहू खरीदने के बाद किसानों के खाते में पैसा डाला जाएगा। गेंहू की खरीद खाद्य आपूर्ति निगम को करनी है। -मिलाप शांडिल, ज्वाइंट डायरेक्टर खाद्य आपूर्ति विभाग
विज्ञापन विज्ञापन