फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Western Disturbances from Turkey and Pakistan created havoc by juggling with monsoon

Himachal: देवभूमि में अकेले मानसून ने ही नहीं मचाया तबाही का तांडव, तुर्किये-पाकिस्तान से आया पश्चिमी विक्षोभ

Tue, 15 Aug 2023 12:02 PM IST
शाहरुख खान सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Aug 2023 12:02 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में तुर्किये और पाकिस्तान से आए पश्चिमी विक्षोभ ने मानसून से जुगलबंदी कर तबाही मचाई। अंध महासागर से उठी आर्द्र हवाओं ने कैस्पियन, भूमध्य और काला सागर से नमी जोड़ी। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मानसून भी इस बार फुट हिल तक पहुंच गया।
 

विज्ञापन
Western Disturbances from Turkey and Pakistan created havoc by juggling with monsoon
कार पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूरोपीय देशों को पार कर तुर्की, ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रास्ते हिमाचल प्रदेश पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ ने मानसून से जुगलबंदी कर यहां तबाही का तांडव रचा है। हिमाचल में अकेले मानसून ने ही यह हाहाकार नहीं मचाया है, बल्कि पश्चिम से विक्षोभ की अतिसक्रियता से देवभूमि दोहरी घिर गई। यह विक्षोभ अंध महासागर से उठता है।
विज्ञापन


उत्तरी अंध महासागर से उठी आर्द्र तूफानी हवाओं ने अपने साथ भूमध्य, कैस्पियन और कालासागर से नमी जोड़ी। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से चलने वाला मानसून इस बार हिमालय के फुटहिल तक पहुंच गया। अमूमन ऐसा नहीं होता है। तबाही के इस मंजर में सबके जहन में एक ही सवाल है कि हिमाचल प्रदेश में इस बार इतनी भारी तबाही क्यों हो रही है? 
विज्ञापन

इस बार मानसून 24 जून को हिमाचल प्रदेश पहुंचा, पर उससे पहले ही पश्चिमी विक्षोभ खूब बारिश कर रहा था। मई से ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया था। इसका कारक पश्चिमी विक्षोभ ही रहा है। पिछले कई वर्षों से मानसून से पूर्व ऐसी बारिश कभी नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी से अगले संकेत भी मिल गए थे। पश्चिमी विक्षोभ के यही तेवर मानसून की इस चरम अवस्था में भी बने हुए हैं। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का जैसे डबल इंजन काम रहा है।

मानसून पूरे आवेश में हिमालयीय क्षेत्र में फुटहिल तक पहुंच गया है, जो आमतौर पर मैदानी क्षेत्रों तक ही पहुंच पाता था। पश्चिमी विक्षोभ ने इसे दोहरी ताकत दे दी है। मानसून के लिए इस बार करीब एक किलोमीटर का लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। यह भी सामान्य से ज्यादा है। प्रदेश में सामान्य से अत्यधिक बारिश का यही कारण है। भारी बारिश के ग्लोबल कारण भी हैं। फिर भी इस तरह की स्थिति का बनना अध्ययन का विषय है। -सुरेंद्र पाल निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed