फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Website down; property tax bills to be submitted via the Citizen Service Portal.

Shimla News: वेबसाइट बंद, सिटीजन सेवा पोर्टल पर जमा होंगे प्रॉपर्टी टैक्स के बिल

Sat, 04 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Website down; property tax bills to be submitted via the Citizen Service Portal.
नहीं काटने पड़ेंगे एमसी कार्यालय के चक्कर
विज्ञापन

लोक मित्र केंद्र और सुविधा केंद्र में भी जमा कर सकते हैं बिल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को इस बार प्रॉपर्टी टैक्स के बिल सिटीजन सेवा पोर्टल पर जमा करने होंगे। नगर निगम की वेबसाइट पर टैक्स भुगतान की सुविधा नहीं मिलेगी। नगर निगम के अनुसार प्रदेश सरकार के सिटीजन सेवा पोर्टल पर ही अब टैक्स और कूड़े के बिल जमा हो सकेंगे।

अभी तक लोग नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर इनका ऑनलाइन भुगतान कर रहे थे। नगर निगम ने शहरवासियों को टैक्स के बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह बिल मोबाइल मैसेज के जरिये भेजे जा रहे हैं। लोग मैसेज में मिलने वाले लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन ही बिल भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा लोग लोक मित्र केंद्र और नगर निगम के सुविधा केंद्र में जाकर भी बिल जमा कर सकते हैं। दर्जनों लोग शनिवार को भी सुविधा केंद्र पहुंचे जिससे यहां बिल जमा करने के लिए लंबी लाइन लग गई। लोगों ने निगम से काउंटर की संख्या बढ़ाने की मांग की है। निगम प्रशासन का कहना है कि सभी लोगों को एकसाथ बिल जारी नहीं किए गए हैं। चरणबद्ध तरीके से यह बिल जारी हो रहे हैं। इसमें जिन लोगों को बिल नहीं मिले हैं, उन्हें जल्द बिल जारी किए जाएंगे। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि लोगों को टैक्स के बिल जारी किए जा रहे हैं। सिटीजन सेवा पोर्टल पर लोग इनका ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन




बिल देने लगे झटका
शहर में बिजली बिलों के बाद टैक्स के बिल भी अब लोगों को झटका दे रहे हैं। इस साल लोगों को पिछले साल से ज्यादा टैक्स चुकाना होगा। टैक्स दरों में इस बार 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा जो लोग पहले भवन के आकार और इस्तेमाल की गलत जानकारी देकर कम टैक्स दे रहे थे, उन्हें अब सर्वेक्षण के बाद वर्तमान आकार और इस्तेमाल के अनुसार बिल जारी किए जा रहे हैं। इससे इनका टैक्स बढ़ गया है। स्लैब दर भी बदलने से टैक्स बिल बढ़े हैं। हालांकि, बिल मिलने के 15 दिन के भीतर भुगतान करने पर नगर निगम 10 फीसदी डिस्काउंट भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article