फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Web portal launched for taking suggestions for swarnim drishti patra, WhatsApp number also released

Himachal BJP: स्वर्णिम दृष्टिपत्र के लिए सुझाव लेने के लिए वेबपोर्टल का लोकार्पण, व्हाट्सएप नंबर भी जारी

Tue, 13 Sep 2022 06:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Sep 2022 06:16 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप  ने कहा कि भाजपा ने दृष्टि दस्तावेज के लिए 21 उप समितियां बनाई गई हैं। समाज के सभी वर्गों को पत्र भेजकर सुझाव मांगे जा रहे हैं। यह दृष्टि दस्तावेज आम आदमी पर लक्षित एक दस्तावेज होगा और राज्य में उसके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगा।

विज्ञापन
Web portal launched for taking suggestions for swarnim drishti patra, WhatsApp number also released
भाजपा स्वर्णिम दृष्टिपत्र का वेबपोर्टल जारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और स्वर्णिम दृष्टिपत्र समिति के अध्यक्ष प्रो. सिकंदर कुमार ने मंगलवार को एक वेबपोर्टल (Bjphpsankalpatra2022.org) लांच किया है। इसके साथ ही एक व्हाट्सएप नंबर (+91123456789) भी जारी किया गया है। यह लोकार्पण भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीपकमल में किया गया। इस लोकार्पण के बाद मीडिया से बातचीत में कश्यप ने कहा कि भाजपा ने दृष्टि दस्तावेज के लिए 21 उप समितियां बनाई गई हैं। समाज के सभी वर्गों को पत्र भेजकर सुझाव मांगे जा रहे हैं। यह दृष्टि दस्तावेज आम आदमी पर लक्षित एक दस्तावेज होगा और राज्य में उसके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगा। इस बार वेबसाइट के माध्यम से कम से कम 50,000 लोगों से सुझाव लेने का लक्ष्य रखा गया है। व्हाट्सएप नंबर पर भी सुझाव भेजे जा सकेंगे। 

विज्ञापन


कश्यप ने कहा कि वर्ष 2017 के चुनाव से पहले भाजपा ने दृष्टिपत्र जारी किया गया था। तब प्रदेश की जनता ने विश्वास जताकर समर्थन किया था और भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई थी। उस वक्त भाजपा का दृष्टिपत्र 7,000 लोगों के सुझाव से तैयार किया गया था। इससे विभिन्न योजनाओं से प्रदेश के लगभग 20 लाख लोगों को सीधा लाभ हुआ है। पिछले साढ़े चार साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कई नई योजनाएं शुरू की हैं, जिससे लाखों लोगों कोफायदा हो रहा है। 2017 में स्वर्णिम दृष्टि दस्तावेज में जो वादा किया था, उसे पूरा करने की कोशिश की गई है। सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में कई रीति-रिवाजों को बदला है और कई समाज कल्याण की रस्में शुरू की हैं। वैश्विक कोरोना महामारी के बावजूद हिमाचल प्रदेश में जनकल्याण एवं विकास का कार्य बड़ी तेजी से जारी रहा, जिससे जनता को राहत मिली है। इस मौके पर प्रो. सिकंदर ने कहा कि स्वर्णिम दृष्टिपत्र में हर वर्ग को शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed