{"_id":"5f94436f8ebc3e9b8e692811","slug":"web-hindi-film-shooting-done-in-manali-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के मनाली में हुई वेब हिंदी फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के मनाली में हुई वेब हिंदी फिल्म की शूटिंग
Sat, 24 Oct 2020 08:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 24 Oct 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री जसलीन
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में लॉकडाउन के खुलते ही पर्यटन नगरी मनाली में बॉलीवुड सितारों का आना शुरू हो गया है। मनाली की वादियों में जहां साउथ की फिल्म की शूटिंग चल रही है। वहीं शनिवार को हिंदी वेब फिल्म की शूटिंग के सीन फिल्माए गए। दुर्गा इंटरटेनमेंट के बैनर तले शूट हो रही फिल्म में मनाली के बडागढ़ में कुल्लवी परंपरा के अनुसार शादी का सीन ओके किया गया।
विज्ञापन
प्रोड्यूसर जितेंद्रा तिवारी और वीरेंद्र राठौर द्वारा निर्मित वेब हिंदी फिल्म में अभिनेता केशव अरोड़ा व अभिनेत्री जसलीन अहम भूमिका में है। फिल्म के स्थानीय कोआर्डिनेटर रमेया रजनू ने कहा कि फिल्मू की शूटिंग मनाली व इसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से चल रही है। इससे पहले करीब दो सप्ताह तक मनाली में हंगामा-दो शूटिंग की गई। इसमें परेश रावल के साथ शिलप शेट्टी व जिम्मी शेरगिल समेत कई वॉलीबुड कलाकारों ने अपने सीन शूट किए।
विज्ञापन