{"_id":"6374bbd6617ef62e9c721dd7","slug":"weather-will-remain-dry-in-himachal-for-five-days-there-will-be-relief-from-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम, केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 6.9 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम, केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 6.9 डिग्री सेल्सियस
Wed, 16 Nov 2022 06:46 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:46 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 22 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 19 नवंबर को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 22 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 19 नवंबर को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। उधर, बुधवार शाम तक प्रदेश की 102 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। लाहौल-स्पीति में 90, कुल्लू में छह, कांगड़ा में तीन और चंबा में दो सड़कें बंद हैं। चंबा में 20 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। लाहौल-स्पीति में पांच पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं।
विज्ञापन
केलांग-उदयपुर, सिस्सू- कुल्लू के बीच दौड़ीं निगम की बसें
अटल टनल रोहतांग के बनने के बाद बर्फबारी जाने की स्थिति में भी लाहौल-कुल्लू के बीच बस से सफर जारी है। सोमवार को लाहौल समेत अटल टनल रोहतांग, धुंधी सहित कई हिस्सों में बर्फबारी से बस सेवा सोमवार और मंगलवार को दो दिन के लिए बंद हो गई थी। बुधवार को मौसम साफ होते ही एचआरटीसी केलांग डिपो ने केलांग-उदयपुर तथा केलांग-सिस्सू-कुल्लू के बीच बस सेवा को फिर से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बस सेवा शुरू होने से घाटी के लोगों को बड़ी राहत मिली है और जनजीवन भी पटरी पर आने लगा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि मौसम ठीक रहने की स्थिति में मुख्य मार्गों में ही बस सेवा जारी रहेगी। वहीं घाटी के संपर्क मार्गों में बस सेवा अब अगले सीजन में ही संभव हो सकेगी। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधन अंचित शर्मा ने बताया कि बुधवार को मौसम के साथ सड़क ठीक रहने की स्थिति में केलांग-उदयपुर व केलांग-सिस्सू-कुल्लू के बीच बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विभिन्न भागों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.7, सुंदरनगर 4.9, भुंतर 4.1, कल्पा माइनस 0.5, धर्मशाला 8.4, ऊना 9.6, नाहन 14.3, केलांग माइनस 6.9, पालमपुर 7.0, सोलन 5.4, मनाली 2.0, कांगड़ा 9.5, मंडी 6.7, बिलासपुर 12.0, हमीरपुर 8.6, चंबा 6.0, डलहौजी 6.8, जुब्बड़हट्टी 9.2, कुफरी 3.8, कुकुमसेरी माइनस 6.5, रिकांगपिओ 2.0 और पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।