फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather will remain dry in himachal for 11th november

हिमाचल में इस दिन तक साफ रहेगा मौसम, तापमान में आएगी कमी

Mon, 05 Nov 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 05 Nov 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
weather will remain dry in himachal for 11th november

दिवाली पर पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेंगे। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति में 10 और 11 नवंबर को बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 11 नवंबर तक धूप खिली रहेगी। हालांकि, सुबह और शाम के समय प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार नौ नवंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी। इसके चलते उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 10 और 11 नवंबर को मौसम बदलेगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

weather will remain dry in himachal for 11th november

रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -3.2, कल्पा में -1.2, मनाली में 0.6, डलहौजी में 3.3, कुफरी में 3.5, भुंतर में 5.4, शिमला में 6.8, मंडी-सोलन में 7.4, सुंदरनगर में 7.5, पालमपुर में 8.0 और धर्मशाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

उधर, सोमवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही। शिमला शहर में हालांकि हल्के बादल भी छाए रहे। तेज हवाएं चलने से शिमला के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज हुई।

सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.0, कांगड़ा में 24.8, हमीरपुर में 24.5, बिलासपुर में 23.8, सुंदरनगर में 22.9, नाहन में 22.3, भुंतर में 21.8, चंबा में 20.7, सोलन में 20.4, धर्मशाला में 18.4, शिमला में 16.4, कल्पा में 12.0 और डलहौजी में 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने का अलर्ट जारी

weather will remain dry in himachal for 11th november

 राज्य सरकार ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने का अलर्ट जारी किया है। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने अप्रत्याशित बर्फबारी के मद्देनजर लोगों से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने का आग्रह किया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मनीषा नंदा ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण चंबा जिले के होली क्षेत्र फंसे तीन युवकों को बचा लिया गया है। मनीषा नंदा ने बताया कि सोमवार को फंसे युवकों को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया। 

बर्फबारी से रोहतांग बंद, लाहौल में फंसे सैकड़ों वाहन 

weather will remain dry in himachal for 11th november

 बर्फबारी की वजह से जनजातीय क्षेत्र लाहौल में रोहतांग दर्रा बंद होने से सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। सर्दी का राशन लेकर लाहौल और पांगी गए करीब 120 ट्रक भी फंसे हुए हैं। इनके अलावा सेब और आलू बीज से लदे दर्जनों ट्रक भी नहीं निकल पा रहे। 

ट्रक चालकों ने आरोप लगाया कि जब प्रशासन को सामान लाना है तो वह उन्हें रोहतांग टनल होकर भेजने का आश्वासन देता है। लेकिन अब प्रशासन उनकी नहीं सुन रहा है। ट्रक चालक तेज राम, राजेश, राजू, मोहर सिंह, अमरनाथ, दिले राम तथा गोविंद ने कहा कि वह चार दिनों से फंसे हैं।

लेकिन उन्हें बाहर निकालने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह लाहौल व पांगी के लिए राशन लेकर आए थे। परंतु अब रोहतांग दर्रा में हुई बर्फबारी से फंस गए हैं।

उन्होंने कहा कि कई ट्रक सेब व आलू बीज से लदे हैं। इसके अलावा घाटी से बाहर जाने वालों में सेब, आलू व्यापारी व कामगार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रोहतांग के नोर्थ पोर्टल में 60 से 70 लोग जाने वाले थे लेकिन यहां तैनात बीआरओ के लोगों ने उन्हें रोक दिया है।

उधर, दोपहर बाद उपायुक्त लाहौल-स्पीति रोहतांग टनल होकर कुल्लू के लिए रवाना हुए। डीसी अश्विनी कुमार चौधरी ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने लाहौल में फंसे लोगों को रोहतांग टनल से भेजा था, लेकिन अब रोजाना टनल से नहीं निकाला जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed