{"_id":"56ed87bd4f1c1bc27b8b482d","slug":"weather-will-be-cleared-till-25-march-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से 25 मार्च तक मौसम के साफ रहने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से 25 मार्च तक मौसम के साफ रहने के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में बीते दिनों से मौसम खराब रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सोमवार से 25 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने मैदानी, मध्य और पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। रविवार को प्रदेश के कुछेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। प्रदेश में बीते पांच दिन से मौसम खराब चल रहा है।
विज्ञापन
इधर, रविवार को भी सुबह के समय जहां बारिश होती रही, वहीं दोपहर बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिली रही। कांगड़ा में शनिवार को जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे कई क्षेत्रों में फसल को नुकसान पहुंचा है। जिला कांगड़ा में तीन दिन से बारिश हो रही है। बारिश फसल के लिए संजीवनी है, लेकिन शनिवार को हुई ओलावृष्टि से फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
चौहारघाटी में भारी बारिश से नुकसान हुआ है। पहाड़ी से मलबा गिरने से एक निर्माणाधीन मकान दब गया। दो अन्य घरों को खतरा पैदा हो गया है। ओलावृष्टि से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। सुंदरनगर और मंडी में तेज हवाओं से नुकसान हुआ है। हमीरपुर में दोपहर को करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। हालांकि, कुछ ही देर बाद बादल छंट गए और मौसम साफ हो गया। बारिश से कहीं भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
हिमाचल में बीते दिनों से मौसम खराब रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला, कुल्लू, मनाली, रोहतांग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों के अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस लुढ़का है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि हिमाचल में अब सोमवार से एक सप्ताह तक धूप खिली रहेगी। अब प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।