फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update himachal: yellow alert in six districts rain and thunderstorm alert by IMD shimla

weather update: रोहतांग-जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी, प्रदेश में तीन दिनों तक येलो अलर्ट

Fri, 19 Feb 2021 08:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 19 Feb 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
weather update himachal: yellow alert in six districts rain and thunderstorm alert by IMD shimla
रोहतांग में तार्जा बर्फबारी, सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों में 21 से 23 और चार मैदानी जिलों में 23 फरवरी को बारिश, बर्फबारी, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 24 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में कमी आने की संभावना जताई गई है। गुरुवार रात को रोहतांग दर्रा व जलोड़ी दर्रा समेत कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा में पांच और जलोड़ी दर्रा में दो सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकार्ड हुई। बर्फबारी होने से बड़े वाहनों के लिए औट-आनी-सैंज हाइवे-305 बंद हो गया है। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहा। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 से 23 फरवरी तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। 23 फरवरी को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति में 21 से 25 तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.8, सुंदरनगर में 24.8, कांगड़ा में 24.4, बिलासपुर में 23.5, चंबा-भुंतर में 23.4, हमीरपुर में 23.2, सोलन में 22.2, नाहन में 21.1, धर्मशाला में 18.8, शिमला में 16.3, कल्पा में 14.8, डलहौजी में 9.4 और केलांग में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.6, कल्पा में माइनस 0.5, मनाली में 1.4, भुंतर में 4.5, सोलन में 4.8, मंडी-डलहौजी में 5.1, शिमला में 6.0, धर्मशाला में 7.6, कांगड़ा में 8.7, हमीरपुर में 9.6, बिलासपुर में 10.0 और नाहन में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed